Guess The Series: तीन महीने पहले ओटीटी पर एक सीरीज आई थी और उस सीरीज ने आते ही लोगों का काफी ध्यान खीचा. अपनी दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. खास बात ये है कि इतने समय में कई नई सीरीज आईं, लेकिन कोई भी इसे ट्रेंडिंग लिस्ट से हटा नहीं पाई. ये अब भी Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में मजबूती से टिकी हुई है.
इस वेब सीरीज में सिर्फ 7 एपिसोड हैं, लेकिन हर एपिसोड इतना दमदार है कि लोग एक बार शुरू करने के बाद इसे बीच में छोड़ नहीं पाते. कहानी में हर मोड़ पर सस्पेंस और थ्रिल भरा हुआ है, जो अंत तक बांधे रखता है.
क्या है कहानी?
सीरीज की कहानी इंटरनेशनल स्मगलिंग सिंडिकेट के खिलाफ एक बड़ी और खतरनाक लड़ाई पर बेस्ड है. एक ईमानदार और साहसी कस्टम ऑफिसर अपनी टीम के साथ मिलकर सोने की तस्करी करने वाले एक बेहद ताकतवर शख्स का सामना करती है. इस मिशन में जोखिम भी है और कई कुर्बानियां भी देनी पड़ती हैं, जो कहानी को और ज्यादा इमोशनल और इंटेंस बना देती हैं.
इमरान हाशमी ने डाली जान
इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत हैं इमरान हाश्मी, जिन्होंने कस्टम ऑफिसर के किरदार में जान डाल दी है. जिस सीरीज की बात हो रही है, उसका नाम है Taskaree: The Smuggler’s Web.
स्टार कास्ट
इस सीरीज में कई बेहतरीन कलाकार नजर आते हैं, जिनमें शामिल हैं: शरद केलकर, अनुराग सिन्हा, जमील खान, फ्रेडी दारूवाला, जोया अफरोज, नंदीश सिंह संधू, अमृता खानविलकर और सुमित निझावन.
तीन महीने से ट्रेंड में कायम
Taskaree: The Smuggler’s Web को 14 जनवरी 2026 को Netflix पर रिलीज किया गया था. 7.1 IMDb रेटिंग के साथ ये सीरीज पिछले तीन महीनों से लगातार टॉप 10 में बनी हुई है और फिलहाल छठे स्थान पर ट्रेंड कर रही है. अगर आप थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर कोई सीरीज ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है.