Tejasswi Prakash Apartment: टीवी और फिल्म एक्टर तेजस्वी प्रकाश ने मुंबई के बांद्रा इलाके में ₹7.63 करोड़ का एक अपार्टमेंट खरीदा है. यह जानकारी CRE मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मिली है. डॉक्यूमेंट्स से जानकारी सामने आ रही है कि यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन एरिया में हीरानंदानी डेवलपर्स के अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट बे हाइट्स के 14वें फ्लोर पर खरीदा गया था.
डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि अपार्टमेंट 1,303 स्क्वायर फीट से ज्यादा का है और इसे दो पार्किंग स्पेस के साथ खरीदा गया था. बिल्डिंग अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है और पजेशन डेट नवंबर 2030 है.
कब हुआ ट्रांजैक्शन?
डॉक्यूमेंट्स के अनुसार तेजस्वी ने 16 फरवरी, 2026 को यह ट्रांज़ैक्शन रजिस्टर किया था, जिसके लिए ₹38 लाख की स्टाम्प ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस दी गई थी. तेजस्वी ने डेवलपर को 10 परसेंट बुकिंग अमाउंट के तौर पर ₹76 लाख से ज्यादा का पेमेंट किया और बाकी रकम बिल्डिंग को ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (OC) मिलने तक 12 इंस्टॉलमेंट में देनी थी.
राजपाल यादव की भतीजी की शादी में लगा स्वाद का महाकुंभ, गोलगप्पे से लेकर जलेबी तक; इन पकवानों ने बारातियों का मोहा मन
कहां है अपार्टमेंट?
बांद्रा रिक्लेमेशन मुंबई का एक मशहूर कोस्टल इलाका है, जो बांद्रा के वेस्टर्न वॉटरफ्रंट पर है. अपस्केल रेजिडेंशियल टावर, समुद्र के नजारे और बांद्रा-वर्ली सी लिंक के पास होने के कारण यह एक प्राइम रियल एस्टेट माइक्रो-मार्केट है जो सेलिब्रिटी, बिजनेस लीडर और हाई-नेट-वर्थ खरीदारों को अट्रैक्ट करता है.
कौन हैं तेजस्वी प्रकाश?
तेजस्वी प्रकाश मुख्य रूप से एक हिंदी टेलीविजन एक्ट्रेस हैं, जो पॉपुलर टीवी शो और रियलिटी प्रोग्राम से मशहूर हुईं. बिग बॉस 15 जीतने के बाद उन्हें देश भर में पहचान मिली और बाद में हिट सुपरनैचुरल सीरीज नागिन 6 में अभिनय किया। हालांकि वो बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों में अब तक दिखाई नहीं दी है, लेकिन उन्होंने मन कस्तूरी रे के साथ मराठी सिनेमा में अपनी फिल्मी शुरुआत की है.