Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Thalapathy Vijay Movie Leaked: रिलीज से पहले विजय की फिल्म लीक! करोड़ों कमाने से पहले साइबर सेल के आगे गिड़गिराए एक्टर

Thalapathy Vijay Movie Leaked: रिलीज से पहले विजय की फिल्म लीक! करोड़ों कमाने से पहले साइबर सेल के आगे गिड़गिराए एक्टर

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leaked Online: साउथ एक्टर विजय के सिर पर गाज गिर रही है. उनकी फिल्म 'जना नायकन' पर मुसीबत आ गई है. उनकी फिल्म के कुछ पार्ट्स लीक हो गए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला-

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 10, 2026 12:53:17 IST

Mobile Ads 1x1

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leaked Online: साउट एक्टर विजय अक्सर चर्चे में रहते हैं और वो काफी शानदार एक्टर है. हाल ही उन पर मुसीबत आ गई है और वो मुश्किल में फंस गए हैं. मामला ये है कि एक्टर की बहुचर्चित फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज से पहले ही फिल्म का एक हिस्सा ऑनलाइन लीक हो गया है. ये घटना उस समय हुई है जब ये फिल्म विजय की आखिरी फिल्मों में से एक मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद उनके राजनीति में जाने की चर्चा है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का करीब 5 मिनट 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें फिल्म का टाइटल, विजय का इंट्रो सीन और एक एक्शन फाइट सीन दिख रहा है. ये वीडियो X (ट्विटर), यूट्यूब, रेडिट और इंस्टाग्राम पर तेजी से फैल रहा है, हालांकि कुछ पोस्ट हटाए भी जा रहे हैं.

कैसे हुआ लीक?

अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कैसे लीक हुआ. माना जा रहा है कि ये क्लिप या तो थिएटर में टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान रिकॉर्ड की गई या एडिटिंग स्टेज से लीक हुई है. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि वीडियो में एक व्यक्ति इसे रोकते हुए दिख रहा है, जिससे अंदरूनी लीक की आशंका जताई जा रही है.

फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी KVN Productions ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. फैंस इस पर जवाब की मांग कर रहे हैं.

 फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रिया

फैंस सोशल मीडिया पर लोगों से इस लीक वीडियो को शेयर न करने की अपील कर रहे हैं. कुछ फैन पेज ने चेतावनी दी है कि साइबर क्राइम शिकायत दर्ज की गई है और वीडियो फैलाने वालों पर कार्रवाई हो सकती है.

एक्टर सिबी सत्यमराज ने भी इस पर चिंता जताई और कहा कि फिल्म बनाने में बहुत मेहनत और पैसा लगता है, इसलिए इसे लीक करना गलत है और किसी को भी इसे देखने या फैलाने से बचना चाहिए.

 प्रोड्यूसर और इन्फ्लुएंसर की नाराजगी

प्रोड्यूसर जी. धनंजयन ने इस लीक को बहुत गलत बताया और तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की. वहीं एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कहा कि करोड़ों रुपये की फिल्म का इस तरह लीक होना बहुत बड़ी समस्या है और इससे पूरी टीम को नुकसान होगा.

इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं. इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू भी अहम भूमिकाओं में हैं. पहले इसे 9 जनवरी को रिलीज किया जाना था, लेकिन सेंसर और अन्य कारणों से रिलीज टल गई. फिल्म अभी सेंसर सर्टिफिकेशन का इंतजार कर रही है और इसकी नई रिलीज डेट भी तय नहीं है. ऐसे में ये लीक फिल्म के लिए एक और बड़ी परेशानी बन गई है.

MORE NEWS