311
वैलेंटाइन डे के मौके पर जिस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी, उसका सच जानकर आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में दिखाया गया था कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर छुपकर मिलने जाता है और परिवार के हत्थे चढ़ जाता है. लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह पूरा वाक्या पहले से तय था और केवल सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरने के लिए शूट किया गया था.
कैसे खुला स्क्रिप्टेड होने का राज?
वीडियो के वायरल होने के बाद जब लोगों ने इसे ध्यान से देखा, तो कई ऐसी बातें सामने आई जिससे इसके नकली होने का शक हुआ. वीडियो में कैमरा एंगल और ‘एक्टिंग’ इतनी सटीक थी कि यह किसी फिल्म के सीन जैसी लग रही थी. बाद में यह पुष्टि हुई कि इसे कंटेंट क्रिएटर्स ने दर्शकों के मनोरंजन और ‘व्यूज’ बटोरने के उद्देश्य से बनाया था. आजकल ऐसे ‘प्रेन्क’ या स्क्रिप्टेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का सबसे आसान तरीका बन गए है.
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो की सच्चाई पता चलते ही लोग भड़क गए है और इसे बनाने वालों को ट्रोल कर रहे है. जहां पहले लोग लड़के के लिए दुखी थे, अब वे कह रहे है कि व्यूज के लिए लोग कुछ भी झूठ दिखा देते है. ऐसे नकली वीडियो समाज में डर और गलतफहमी फैलाते है.