The Kerala Story 2 Trailer Release: विपुल अमृतलाल शाह और उनके ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले बनी ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार एक्टिंग दिखाने की कोशिश की. फिल्म का ट्रेलर फेक इस्लामीकरण का गंदा खेल दिखाता है. ये फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का अगला पार्ट है, जो पहली वाली फिल्म से ज्यादा डार्क और डरावनी हो सकती है. फिल्म के ट्रेलर से ही फिल्म के सस्पेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है. ये फिल्म इस बार केवल केरल पर बेस्ड नहीं बल्कि कई अलग-अलग राज्यों पर बेस्ड भी दिखाई देगी.
ट्रेलर के साथ लिखा संदेश
सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए फिल्म मेकर्स ने एक संदेश भी लिखा, ‘उन्होंने हमारी बेटियों को टारगेट किया, उन्होंने हमारा भरोसा तोड़ा और उन्होंने भविष्य खराब किया है.’ उन्होंने आगे लिखा कि इस बार हम चुप नहीं रहेंगे और इस कहानी को आगे बढ़ाएंगे. इस बार हम सहेंगे नहीं बल्कि लड़ेंगे. साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी है. जानकारी के अनुसार, द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड 27 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.
’25 सालों में भारत इस्लामिक देश बन सकता है’
ट्रेलर की शुरुआत बेहद चौंकाने वाली है. फिल्म में कुछ विजुअल्स दिखाते हुए वॉइस ओवर दिया गया है. इसमें कहा जा रहा है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है. इसके बाद फिल्म का भाग राजस्थान की तरफ दिखाया जाता है, जिसमें एक परेशान हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पोक्सो का मामला दर्ज कराने पहुंचता है. वे आरोप लगाते हैं कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है.
मध्य प्रदेश और केरल की कहानी
इसके बाद कहानी मध्य प्रदेश का सीन दिखाती है, जिसमें एक हिंदू युवती धोखे से मुस्लिम युवक से शादी कर लेती है और फेक इस्लामीकरण में फंस जाती है. इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए जबरदस्ती की जाती है. इसके बाद कहानी का तीसरा पार्ट बेहद डरावना है, जिसमें एक मुस्लिम युवक हिंदू गर्लफ्रेंड के सामने लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव रखता है. लड़की इसके लिए हां कह देती है लेकिन धर्म परिवर्तन कराने के लिए मना कर देती है. इसके बाद बहस और मारपीट के साथ ही उसे जबरन बीफ खिलाया जाता है.
तीन लड़कियों की झकझोर देने वाली कहानी
बता दें कि इस फिल्म में तीन हिंदू लड़कियों अदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा की दिल झकझोर देने वाली कहानी दिखाई गई है. एक समय उन्हें मुस्लिम लड़कों से प्यार हो जाता है और उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है. इसके बाद दिखाया जाता है धर्म परिवर्तन का एक गंदा एजेंडा.
पहली फिल्म से कितनी अलग
2023 में रिलीज हुई द केरल स्टोरी का फोकस केरल की कुछ लड़कियों पर बेस्ड थी. वो फिल्म कट्टरपंथ और आईएसआईएस से जुड़ने की कहानी थी. वहीं 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली फिल्म में नए किरदारों के जरिए पूरे देश की लड़कियों को टारगेट किए जाने पर फोकस है. पहली फिल्म में लड़कियों को धर्म परिवर्तन करवा के दूसरे देश में भेजा जाता था. वहीं केरल टू के ट्रेलर में ऐसा प्रतीत नहीं हुआ है. द केरल स्टोरी के दूसरे भाग में हिंदू लड़कियों को प्यार में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कहानी दिखाई गई है. इस बार फिल्म का थीम डार्क और कुछ सालों में भारत को इस्लामिक देश बनाने पर बेस्ड है.