Live
Search
Home > मनोरंजन > तीन दिनों मे ‘द केरल स्टोरी’ ने की 11 करोड़ की कमाई, तेरे नाम भी रही सेमी हिट, जानें क्या रहा दूसरी फिल्मों का हाल

तीन दिनों मे ‘द केरल स्टोरी’ ने की 11 करोड़ की कमाई, तेरे नाम भी रही सेमी हिट, जानें क्या रहा दूसरी फिल्मों का हाल

कई अटकलों के बाद द केरल स्टोरी को 28 फरवरी को रिलीज कर दिया गया. फिल्म ने तीन दिनों में 11 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं सलमान खान स्टारर तेरे नाम भी रीरिलीज होने के बाद सेमी हिट रही है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 3, 2026 15:33:59 IST

Mobile Ads 1x1

Box Office Collection: ‘द केरल स्टोरी 2’  को कई अटकलों के बाद 28 फरवरी को रिलीज कर दिया गया. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन का समय हो चुका है. तीन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 11 करेड़ रुपये की कमाई की है. वहीं ये फिल्म 28 करोड़ रुपये की लागत से बनी है. वहीं शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो ने 59.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. वर्ल्ड वाइड फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इसके बारे में मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी. वहीं बॉर्डर 2 हिट रही, जिसे बनाने में 300 करोड़ की लागत लगी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर देश में 305 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. 

द केरल स्टोरी 2

मेकर्स ने बड़ी अटकलों के बाद द केरल स्टोरी 2 को रिलीज कर दिया है. पहले इसे 26 फरवरी को रिलीज किया जाना था लेकिन कानूनी दावपेंचों के बाद फिल्म को 28 फरवरी 2026 को रिलीज किया गया. फिल्म ने रिलीज होने के बाद 3 दिनों में 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

मर्दानी 3 ने कितना किया कारोबार?

वहीं मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. फिल्म को बनाने में60 करोड़ की लागत लगी और फिल्म ने देश में 45.45 करोड़ की कमाई की है. सलमान खान की तेरे नाम को रीरिलीज किया गया. इस फिल्म ने 90 लाख रुपये की कमाई की है. 

फ्लॉप हुई तापसी पन्नू की अस्सी

वहीं तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी को लेकर कहा जा रहा था कि इसे अच्छी कामयाबी मिल सकती है क्योंकि ये समाज के लिए एक आईना है. हालांकि इसके बावजूद फिल्म को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म को बनाने में 40 करोड़ रुपये की लागत लगी. हालांकि फिल्म देश में  केवल 8.05 करोड़ रुपये का कारोबार ही कर सकी है.

तेरे नाम रही सेमी हिट

सलमान खान स्टारर तेरे नाम फिल्म 15 अगस्त 2003 को रिलीज हुई थी. वहीं अब इसे दोबारा रिलीज किया गया. फिल्म ने लगभग 90 लाख का बिजनेस कर लिया है. वहीं  फिल्म को बनाने में तब 10 करोड़ रुपये की लागत लगी थी.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > तीन दिनों मे ‘द केरल स्टोरी’ ने की 11 करोड़ की कमाई, तेरे नाम भी रही सेमी हिट, जानें क्या रहा दूसरी फिल्मों का हाल

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 3, 2026 15:33:59 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS