Live
Search
Home > मनोरंजन > रैप की दुनिया का ‘बादशाह’ आ रहा है हिंदुस्तान! 29 मार्च को दिल्ली के JLN स्टेडियम में गूंजेगा कान्ये वेस्ट का नाम

रैप की दुनिया का ‘बादशाह’ आ रहा है हिंदुस्तान! 29 मार्च को दिल्ली के JLN स्टेडियम में गूंजेगा कान्ये वेस्ट का नाम

मशहूर अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट (Ye) 29 मार्च, 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपना पहला भारतीय कॉन्सर्ट करेंगे. इस मेगा शो के टिकट ₹6,000 से शुरू है, जिनकी बिक्री जोमैटो के 'डिस्ट्रिक्ट' ऐप पर शुरू हो चुकी है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-18 18:34:43

Mobile Ads 1x1
मशहूर अमेरिकी रैपर और ग्लोबल आइकॉन कान्ये वेस्ट (Kanye West), जिन्हें अब ‘Ye’ के नाम से जाना जाता है, पहली बार भारत में अपना लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे है.  इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 बार के ग्रैमी विजेता ये (Ye) 29 मार्च को नई दिल्ली के ऐतिहासिक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में परफॉर्म करेंगे.  यह उनके 2026 वर्ल्ड टूर का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है. 

 

शानदार विजुअल्स और ‘सोनिक एक्सपीरियंस’ का वादा

इस मेगा इवेंट को विज़क्राफ्ट, व्हाइट फॉक्स और प्लश एंटरटेनमेंट जैसे बड़े ग्रुप्स मिलकर आयोजित कर रहे है.  आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक गाना बजाने वाला शो नहीं होगा, बल्कि एक जादुई ‘सोनिक एक्सपीरियंस’ होगा.  इसमें भारी-भरकम स्टेजिंग, सिनेमाई विजुअल्स और वर्ल्ड क्लास साउंड डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो दिल्ली के फैंस को एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा. 

 

टिकट की बुकिंग और कीमत की जानकारी

फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि टिकटों की बिक्री 18 फरवरी, 2026 से ‘डिस्ट्रिक्ट’ (Zomato) ऐप पर शुरू हो गई है.  टिकटों की शुरुआती कीमत ₹6,000 रखी गई है.  खास बात यह है कि लोग केवल 50% पेमेंट करके अपनी सीट रिजर्व कर सकते है.  भारी डिमांड को देखते हुए उम्मीद है कि टिकट बहुत जल्दी ‘सोल्ड आउट’ हो जाएंगे. 
 

भारत से कान्ये वेस्ट का पुराना नाता

कान्ये वेस्ट पहले भी 2009 और 2012 में निजी यात्राओं पर भारत आ चुके है, लेकिन यह पहली बार होगा जब वे भारतीय मंच पर अपना म्यूजिक परफॉर्म करेंगे.  इस कॉन्सर्ट में फैंस को उनके सुपरहिट गाने जैसे Runaway और Heartless सुनने को मिलेंगे.  साथ ही, उनके नए एल्बम Bully की झलक भी इस शो का हिस्सा हो सकती है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > रैप की दुनिया का ‘बादशाह’ आ रहा है हिंदुस्तान! 29 मार्च को दिल्ली के JLN स्टेडियम में गूंजेगा कान्ये वेस्ट का नाम

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-18 18:34:43

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS