Live
Search
Home > मनोरंजन > बॉलीवुड विलेन की ‘नवाबी’ लाइफ: 100 एकड़ का फार्महाउस, निजी हेलिपैड और शुतुरमुर्ग; रजत बेदी का आलीशान आशियाना

बॉलीवुड विलेन की ‘नवाबी’ लाइफ: 100 एकड़ का फार्महाउस, निजी हेलिपैड और शुतुरमुर्ग; रजत बेदी का आलीशान आशियाना

एक्टर रजत बेदी ने अपने 100 एकड़ में फैले खोपोली फार्महाउस का टूर दिया. उन्होंने बताया कि वे यहां अक्सर हेलिकॉप्टर से लैंड करते है. इस आलीशान प्रॉपर्टी में शुतुरमुर्ग, घोड़े, फल के बागान, टेनिस कोर्ट और बच्चों के लिए ट्री-हाउस मौजूद है. यह फार्महाउस उनकी विलासिता और प्रकृति प्रेम का मेल है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 26, 2026 15:07:28 IST

Mobile Ads 1x1
फिल्म ‘कोई मिल गया’ में विलेन की भूमिका निभाकर मशहूर हुए अभिनेता रजत बेदी इन दिनों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में है.  हाल ही में उन्होंने मुंबई के पास खोपोली में स्थित अपने विशाल फार्महाउस का एक वीडियो टूर दिया है.  यह फार्महाउस इतना बड़ा है कि रजत यहां आने के लिए अक्सर अपनी कार का नहीं, बल्कि हेलिकॉप्टर (चॉपर) का इस्तेमाल करते है. 
 

100 एकड़ में फैली हरियाली और फल

रजत का यह फार्महाउस पूरे 100 एकड़ में फैला हुआ है.  उन्होंने बताया कि जब भी वह यहां आते है, तो सीधे हेलिकॉप्टर से लैंड करते है.  इस फार्महाउस में चारों तरफ हरियाली है और यहां आम, खजूर और कई तरह के बेरीज (फलों) के बागान लगे हुए है.  रजत के मुताबिक, यहां मौसम के हिसाब से कई तरह की खेती भी की जाती है. 
 

अनोखे जानवर और मनोरंजन की सुविधाएं

इस फार्महाउस की सबसे खास बात यहां रहने वाले जानवर है.  रजत ने बताया कि उन्होंने चेन्नई से खास तौर पर ‘शुतुरमुर्ग’ (Ostriches) मंगवाए है.  इसके अलावा, यहां छोटे कद के घोड़े (Ponies) और शानदार स्टैलियन भी मौजूद है.  खेल-कूद के शौकीन रजत ने यहां बास्केटबॉल और टेनिस कोर्ट भी बनवाया है.  बच्चों के लिए उन्होंने पेड़ के ऊपर एक खूबसूरत ‘ट्री हाउस’ भी तैयार करवाया है. 
 

करियर के उतार-चढ़ाव पर की बात

फार्महाउस की सैर कराते हुए रजत थोड़े भावुक भी हुए.  उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा था जब वह अपनी पहचान और काम को लेकर काफी तनाव में थे.  लेकिन अब वह अपनी जिंदगी को नए तरीके से जी रहे है और आर्यन खान की आने वाली वेब सीरीज के जरिए एक बार फिर अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > बॉलीवुड विलेन की ‘नवाबी’ लाइफ: 100 एकड़ का फार्महाउस, निजी हेलिपैड और शुतुरमुर्ग; रजत बेदी का आलीशान आशियाना

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 26, 2026 15:07:28 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS