Live
Search
Home > मनोरंजन > Mayank Pawar Death: सनी लियोनी को रुलाने वाला ‘Splitsvilla 7’ का वो ‘बैड बॉय’ अब नहीं रहा, मयंक पवार की मौत से इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा!

Mayank Pawar Death: सनी लियोनी को रुलाने वाला ‘Splitsvilla 7’ का वो ‘बैड बॉय’ अब नहीं रहा, मयंक पवार की मौत से इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा!

RIP Mayank Pawar : टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' के कंटेस्टेंट मयंक पवार अब हमारे बीच नहीं रहे. उनके अचानक निधन की खबर से पूरी टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस बहुत दुखी है.

Written By: Mansi Sharma
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-24 18:09:08

Mobile Ads 1x1
RIP Mayank Pawar : रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ के मशहूर प्रतियोगी मयंक पवार के अचानक निधन से टीवी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है.  मयंक अपने बेबाक अंदाज और विवादों के कारण शो में काफी चर्चित रहे थे.  उनके आकस्मिक जाने की खबर ने हर किसी को गहरे सदमे में डाल दिया है.
 

कौन थे मयंक पवार?

मयंक पवार ने साल 2014 में रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ में एक कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था.  वह अपनी मस्कुलर बॉडी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे.  शो के दौरान वह काफी चर्चा में रहे थे, खासकर अपने गुस्सैल स्वभाव और साथी प्रतियोगियों के साथ विवादों के कारण. 

 

जब मयंक की वजह से रो पड़ी थी सनी लियोनी

मयंक पवार ‘स्प्लिट्सविला’ के इतिहास के उन प्रतियोगियों में से एक थे जिन्होंने शो की होस्ट सनी लियोनी को भी परेशान कर दिया था.  एक एपिसोड के दौरान मयंक का व्यवहार इतना खराब और आक्रामक हो गया था कि सनी लियोनी सेट पर ही भावुक हो गई और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.  इस घटना के बाद मयंक को शो में काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. 
 

निधन की खबर और शोक

अभी तक मयंक पवार के निधन के सही कारण का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन उनके करीबी दोस्तों और ‘स्प्लिट्सविला’ के पूर्व प्रतियोगियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है.  फैंस उनकी पुरानी तस्वीरों और वीडियो को शेयर कर उन्हें याद कर रहे है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Mayank Pawar Death: सनी लियोनी को रुलाने वाला ‘Splitsvilla 7’ का वो ‘बैड बॉय’ अब नहीं रहा, मयंक पवार की मौत से इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा!

Written By: Mansi Sharma
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-02-24 18:09:08

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS