Live
Search
Home > मनोरंजन > परदे के पीछे का सच: सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से कैसे ‘फिसली’ ब्लॉकबस्टर फिल्म? क्या ये सिर्फ इत्तेफाक था या कोई बड़ी साजिश?

परदे के पीछे का सच: सुशांत सिंह राजपूत के हाथ से कैसे ‘फिसली’ ब्लॉकबस्टर फिल्म? क्या ये सिर्फ इत्तेफाक था या कोई बड़ी साजिश?

'आशिकी 2' ने आदित्य रॉय कपूर को सुपरस्टार बनाया, लेकिन असल में मेकर्स की पहली पसंद सुशांत सिंह राजपूत थे. सुशांत ने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और सबको प्रभावित किया, लेकिन यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ उनके कड़े कॉन्ट्रैक्ट और तारीखों की कमी के कारण यह ब्लॉकबस्टर फिल्म उनके हाथ से फिसल गई.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: 2026-02-21 15:26:28

Mobile Ads 1x1
फिल्म ‘आशिकी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और इस एक फिल्म ने आदित्य रॉय कपूर को बड़ा स्टार बना दिया.  लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि फिल्म के मेकर्स पहले आदित्य रॉय कपूर को नहीं, बल्कि सुशांत सिंह राजपूत को हीरो बनाना चाहते थे.  सुशांत इस रोल के बेहद करीब थे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. 

सुशांत को मिला था फिल्म का ऑफर

फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी और निर्माता मुकेश भट्ट एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो मासूम भी दिखे और जिसमें एक रॉकस्टार वाला दर्द भी हो.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत ने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया था और मेकर्स उनके टैलेंट से काफी प्रभावित थे.  सुशांत सिंह राजपूत उस समय टीवी की दुनिया का बड़ा नाम थे और बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहे थे. 
 
इस वजह से हाथ से निकल गई फिल्म

सुशांत सिंह राजपूत और मेकर्स के बीच बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी थी.  लेकिन उस समय सुशांत ने यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ था.  इस कॉन्ट्रैक्ट की कुछ शर्तों और अन्य फिल्मों (जैसे ‘शुद्ध देसी रोमांस’) की डेट्स के चलते सुशांत सिंह राजपूत ‘आशिकी 2’ के लिए समय नहीं निकाल पाए.  आखिर में, फिल्म की डेट्स क्लैश होने की वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट को छोड़ना पड़ा. 
 
आदित्य रॉय कपूर की चमक गई किस्मत

सुशांत सिंह राजपूत के फिल्म से बाहर होने के बाद, यह रोल आदित्य रॉय कपूर के पास गया.  आदित्य रॉय कपूर ने राहुल जयकर के किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई.  हालांकि, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस आज भी यह सोचते है कि अगर सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में होते, तो वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग से ‘तुम ही हो’ जैसे गानों में क्या जादू बिखेरते. 

MORE NEWS