8
OTT Release : अगर आप Sunny Leone और Rahul Bhat की फिल्म ‘केनेडी’ (Kennedy) को देखने के लिए एक्साइटेड है, तो आपके लिए एक बड़ी अपडेट है. मशहूर डायरेक्टर Anurag Kashyap की यह फिल्म, जिसने पूरी दुनिया में धूम मचाई है, अब बहुत जल्द आपके मोबाइल और टीवी पर आने वाली है. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है.
काफी समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. अब यह इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि ‘केनेडी’ 20 फरवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी. अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का नया वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वह इसे घर-घर पहुंचाने के लिए बहुत खुश है.
‘केनेडी’ एक सस्पेंस और क्राइम से भरी फिल्म है. इसमें Rahul Bhat एक ऐसे पुलिस वाले का रोल कर रहे है, जिसे दुनिया मरा हुआ समझती है, लेकिन वह असल में जिंदा है और गुप्त तरीके से काम करता है. वहीं Sunny Leone फिल्म में ‘चार्ली’ के रोल में दिखेंगी, जो एक बहुत ही दिलचस्प और रहस्यमयी किरदार है.
हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म को ‘कांस फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes) में दिखाया गया था, जहां लोगों ने खड़े होकर इस फिल्म के लिए तालियां बजाई थी. भारत में यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आई थी, इसलिए अब लोग इसे ओटीटी पर देखने के लिए बेताब है.