Live
Search
Home > मनोरंजन > Toxic Teaser Release: टॉक्सिक में खूनी होली खेलेंगे यश, क्रेजी अवतार में नजर आए रॉकी, फैंस ने बताया बॉक्स ऑफिस का मॉन्स्टर

Toxic Teaser Release: टॉक्सिक में खूनी होली खेलेंगे यश, क्रेजी अवतार में नजर आए रॉकी, फैंस ने बताया बॉक्स ऑफिस का मॉन्स्टर

Toxic Teaser Release: यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज मेकर्स ने इसकी टीजर रिलीज कर दिया है. साथ ही रिलीजिंग डेट की घोषणा भी कर दी है. फिल्म का टीजर बेहद खतरनाक है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 20, 2026 13:52:56 IST

Mobile Ads 1x1

Toxic Teaser Release: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस फिल्म का टीजर बेहद कमाल का है, जिसने फैंस को काफी एक्साइटमेंट में डाल दिया है. फिल्म की स्टोरी लाइन, फिल्म का फी, फिल्म में एक्शन और यश का टॉक्सिक अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस इस फिल्म को रणवीर कपूर की एनिमल का बाप बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस का मॉन्स्टर बनके उभरेगी. ये फिल्म एक्शन लवर्स के लिए किसी बेहतरीन तोहफे से कम नहीं है. टीजर का एक-एक सीन आपको फिल्म देखने के लिए प्रेरित करने वाला है. मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर को हिंदी, तमिल और तेलुगु जैसी तमाम भाषाओं में रिलीज किया है. 

यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इसका अंदाजा टीजर के कमेंट सेक्शन में भरे कमेंट्स से लगाया जा सकता है. अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल हाल ही में यश के बोल्ड “डैडीज़ होम” कैरेक्टर का हाल ही में खुलासा किया गया था. रॉकिंग स्टार यश आने वाली गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. मेकर्स ने 19 मार्च को इसकी ग्रैंड रिलीज की घोषणा कर दी है. इससे पहले इसका टीजर रिलीज हो गया है.

टीजर में क्या है?

फिल्म मेकर्स ने 1 मिनट 56 सेकेंड का टीजर रिलीज किया है. इसकी शुरुआत सर्कस की तड़क-भड़क से शुरू होती है. इसके आगे दिखाए गए सीन्स से साफ है कि दर्शक बेरहमी से हत्या और शानदार सीक्वेंस की उम्मीद कर सकते हैं. इस बार सब कुछ अलग है, युद्ध, धोखा, जहां राया से कहा जाता है कि वह उनके खिलाफ जाकर जिंदा नहीं रह सकता. टीज़र में हवा में, बर्फ में और लगभग हर जगह एक रॉयल सर्कस में शानदार एक्शन सीक्वेंस शामिल है. फिल्म में राया का जबरदस्त औरा दिखाया गया है. राया कहता है कि जब मैं कहता हूं, ये खत्म हो गया है, तो ये खत्म हो गया है. तब तक, कुछ तमीज रखो. इसके बाद ये टीजर एक दिलचस्प शॉट के साथ खत्म होता है, जिसमें यश एक अलग अवतार में चेनसॉ से मारते हुए दिखते हैं.

टॉक्सिक की कास्ट

फिल्म टॉक्सिक में यश के साथ ही नयनतारा नजर आएंगी, जो गंगा का किरदार निभाएंगी. कियारा आडवाणी नादिया के रोल में नजर आएंगी और हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के किरदार में नजर आएंगी. वहीं तारा सुतारिया रेबेका का और रुकीमी वसंत मेलिसा के रोल में दिखेंगी. मशहूर फिल्ममेकर गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को यश के साथ मिलकर लिखा गया है. इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में एक साथ शूट किया गया है. इसे कई अन्य भाषाओं में डब किया गया है.

क्या है फिल्म की कहानी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फिल्म की कहानी 1940 और 1970 के दशक के बीच गोवा में सेट की गई है. ये एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें क्राइम सिंडिकेट दिखेंगे. फिल्म स्मगलिंग के रास्तों और क्राइम गैंग के बारे में है. ये एक ऐसे आदमी की कहानी होगी जो खून, डर और धोखे से एक एम्पायर खड़ा करता है. 

19 मार्च को होगी रिलीज 

फिल्ममेकर्स ने इसकी रिलीजिंग डेट की घोषणा करते हुए बताया है कि ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इस दौरान ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के त्योहार होंगे. इससे साफ है कि मेकर्स ने इसे काफी सोच-समझकर रिलीज करने का फैसला किया है. हालांकि ये फिल्म रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से क्लैश करने वाली है. धुरंधर द रिवेंज को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और इसके पहले पार्ट को फैंस का काफी प्यार मिला था. इससे साफ है कि दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Toxic Teaser Release: टॉक्सिक में खूनी होली खेलेंगे यश, क्रेजी अवतार में नजर आए रॉकी, फैंस ने बताया बॉक्स ऑफिस का मॉन्स्टर

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 20, 2026 13:52:56 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS