Live
Search
Home > मनोरंजन > शादी पर तृषा कृष्णन का पुराना बयान वायरल: थलपति विजय के साथ ‘वेडिंग एंट्री’ के बाद फिर छिड़ी चर्चा

शादी पर तृषा कृष्णन का पुराना बयान वायरल: थलपति विजय के साथ ‘वेडिंग एंट्री’ के बाद फिर छिड़ी चर्चा

चेन्नई में एक शादी के दौरान थलपति विजय और तृषा की साथ में एंट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इसके बाद तृषा का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह तलाक में विश्वास नहीं रखतीं और केवल सच्चे प्यार के लिए ही शादी करेंगी.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: March 6, 2026 16:50:06 IST

Mobile Ads 1x1
दक्षिण भारतीय सिनेमा की ‘क्वीन’ कही जाने वाली अभिनेत्री तृषा कृष्णन और सुपरस्टार थलपति विजय की केमिस्ट्री एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा रही है. चेन्नई में एक हाई-प्रोफाइल शादी में दोनों की एक साथ मौजूदगी के बाद, शादी को लेकर तृषा का एक  पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा का विषय बन गया है. 
 
चेन्नई में विजय और तृषा की वायरल उपस्थिति

यह सब तब शुरू हुआ जब 5 मार्च, 2026 को चेन्नई में फिल्म निर्माता कल्पति एस. सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में विजय और तृषा एक साथ पहुंचे.  दोनों सितारों को एक ही फ्रेम में चलते और स्टेज पर नवविवाहित जोड़े को बधाई देते देख फैंस के बीच अटकलों का बाजार गर्म हो गया.  सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और यूजर्स इसे ‘पावर कपल गोल’ बता रहे है. 
 
पुराना इंटरव्यू चर्चा में: ‘प्यार के लिए शादी, दबाव के लिए नहीं’

वायरल वीडियो के बीच, तृषा का साल 2016 का एक इंटरव्यू फिर से सामने आया है. इसमें उन्होंने शादी पर अपनी निजी सोच साझा की थी, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक लगती है तृषा ने स्पष्ट कहा था, मैं तलाक में विश्वास नहीं रखती.  मैं शादी का फैसला लेने से पहले 100 बार सोचूंगी क्योंकि मैं नहीं चाहती कि शादी के बाद अलगाव की नौबत आए.  अभिनेत्री ने जोर दिया था कि वह केवल समाज के डर या शादी की उम्र निकलने के दबाव में आकर शादी नहीं करेंगी.  उनके लिए मानसिक सुरक्षा और आपसी समझ ज्यादा मायने रखती है . उन्होंने कहा था, ‘मैं अपने आसपास कई ऐसे शादीशुदा जोड़ों को जानती हूं जो गलत कारणों से साथ है और खुश नहीं है.  मैं ऐसी जिंदगी नहीं जीना चाहती. 

ऑन-स्क्रीन जोड़ी का ऑफ-स्क्रीन जलवा

विजय और तृषा की जोड़ी को तमिल सिनेमा की सबसे चहेती जोड़ियों में गिना जाता है.  ‘गिल्ली’ और ‘तिरुपाची’ से शुरू हुआ इनका सफर हाल ही में फिल्म ‘लियो’ (2023) और ‘GOAT’ (2024) तक पहुंच चुका है.  लंबे समय से चल रही अफवाहों के बीच इस ताजा उपस्थिति ने फैंस को फिर से बात करने का मौका दे दिया है. 
 
सोशल मीडिया पर ‘मीम फेस्ट’ और रिएक्शंस

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ और ‘Instagram’ पर फैंस विजय और तृषा की शादी के वीडियो को एडिट कर रहे है.  जहां कुछ लोग इसे केवल एक अच्छी दोस्ती बता रहे है, वहीं कई फैंस उम्मीद जता रहे है कि यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी असल जिंदगी में भी एक हो जाए. 

MORE NEWS