Live
Search
Home > मनोरंजन > TRP Report 2026 Week 3 में छाया नया शो ‘नागिन 7’, ‘अनुपमा’ से छीना नंबर 1 का ताज; ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की भी गिरी रेटिंग

TRP Report 2026 Week 3 में छाया नया शो ‘नागिन 7’, ‘अनुपमा’ से छीना नंबर 1 का ताज; ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की भी गिरी रेटिंग

TRP Report 2026 Week 3: टीवी की टीआरपी रिपोर्ट आउट हो चुकी है और इस बार इस रिपोर्ट में काफी उथल पुथल देखने को मिली और लिस्ट में बदलाव देखने को मिला. 5 सालों से TRP में नंबर 1 पर छाए शो 'अनुपमा' को एकता कपूरा के नए शो में धक्का मार कर नीचे गिराया है, इतना ही नहीं 'क्योंकि सास भी बहू थी 2 की भी रेटिंग इस शो की वजह से गिरी है.

Written By: Chhaya Sharma
Last Updated: February 1, 2026 15:10:45 IST

Mobile Ads 1x1

TRP Report 2026 This Week: इस हफ्ते की टीवी की टीआरपी रिपोर्ट आउट हो चुकी है. इस हफ्ते में टीवी की रिपोर्ट काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है, शो की TRP लिस्ट में काफी उथल पुथल देखने को मिली रही हैं. 5 सालों से TRP में  नंबर 1 पर छाया रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) शो ‘अनुपमा’ की रेटिंग बुरी तरह गिरी है, इस शो को एकता कपूरा (Ekta Kapoor) के नए सीरियल ने पीछे छोड़ा है, वहीं स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का भी बुरा हाल नजर आया है.   

TRP में छाया एकता कपूर का नया सीरियल

इस हफ्ते की टीआरपी चार्ट में एकता कपूर के नए सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) ने बाजी मारी है और 2.4 रेटिंग के साथ नंबर 1 पर अपनी जगह बनाई है. इस शो ने रुपाली गांगुली के शो ‘अनुपमा’ को बुरी तरह नीचे गिराया है और स्मृति ईरानी के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को भी पछाड़ दिया हैं. ‘नागिन 7’ का जबरदस्त ड्रामा दर्शको को काफी ज्यादा पसंद आ रहा हैं, शो के ट्विस्ट और टर्न्स लोगों को बेहद मजेदार लग रहे हैं. 

दूसरे नंबर पर स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’

TRP लिस्ट में स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को 2.2 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर जगह मिली है. लेकिन अब मेकर्स शो को नंबर वन बनाने के लिए चटपटे और मसालेदार भर-भरकर डाल रहे हैं. शो का नए प्रोमो में आप देख सकते हैं कि मिहिर का बिजनेस डूबने की कागार पर है, लेकिन तुलसी ऐसा नहीं होने देगी.  वहीं रिपोर्ट के मुताबिक शो में मिहिरके साथ बड़ा हादसो होने वाला है.

तीसरे नंबर पर पहुंचा रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’

महीनों तक TRP लिस्ट में नंबर 1 छाए रहने वाला रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ की रेटिंग में जबरदस्त गिरावट आई है, शो ने पहले नंबर से गिर कर दूसरे नंबर से भी हाथ धो दिया है. रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ को टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह मिली है. लेकिन शो के मेकर्स बिलकुल भी हार नहीं मानने वाले हैं, एक बार फिर से शो TRP में छाने के लिए तगड़ी लगाई लड़ने वाला है, मेकर्स शो को मजेदार बनाने के लिए धमाकेदार ट्विस्ट डालने वाले हैं.

चौथे और पांचवे नंबर पर इन शोज ने बनाई जगह

टीवी TRP लिस्ट में चौथे नंबर पर शरद केवकर के सीरियल शो ‘तुम से तुम तक’ ने जगह हासिल की हैं, यह शो लोगों को पहले से काफी ज्यादा पसंद आने लगा है. शो को 1.9 की रेटिंग मिली है. वही पांचवे नंबर पर सीरियल ‘वसुधा’ ने जगह बनाी है. इस शो को भी 1.9 रेटिंग मिली है. इसके अलावा टीवी TRP लिस्ट में छठवें नंबर पर ‘गंगा माई की बेटियां’, सातवें पर ‘उड़ने की आशा- सपनों का सफर’ ने कब्जा किया है. आठवें पर कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ ने जगह बना ली है. नौंवे पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और 10वें पर ‘जगधात्री’ ने हथियाई है. 

MORE NEWS