Rashmika and Vijay: साउथ इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर उनके फैंस हमेशा कयास लगाते रहे हैं. और अब दोनों की शादी हो गई है. सबसे पहले 26 फरवरी की सुबह उनकी शादी तेलुगू रिती-रिवाज से हुई.
अब शादी के बाद एक नया मोड़ तब आया जब विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपने बयान से फैंस को चौंका दिया. इतना ही नहीं, भाभी के स्वागत को लेकर भी परिवार की खास तैयारियों की चर्चा तेज हो गई है. विजय-रश्मिका की शादी से देवरकोंडा परिवार के छोटे बेटे यानी आनंद देवरकोंडा भी इस शादी से बहुत खुश हैं.
खुले दिल से स्वागत
विजय देवरकोंडा के छोटे भाई आनंद ने भाभी रश्मिका का बहुत ही खुले दिल से स्वागत किया है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपनी फीलिंग का इजहार भी किया. साथ ही विजय के छोटे भाई ने बताया कि उनकी खुशी सातवें आसमान पर है. उन्हें अब किसी से रश्मिका भाभी के बारे में कुछ छुपाने की जरूरत नहीं है. आनंद देवरकोंडा द्वारा शेयर तस्वीर में सभी खुशी से झुमते नजर आ रहे हैं.
वदिना, एला उनारु
आनंद ने बहुत ही प्यारे अंदाज में लिखा है कि कई बार ऐसा हुआ है जब फैंस जोर से चिल्लाते थे.’वदिना, एला उनारु?’ मतलब भाभी, आप कैसी हैं? और मुझे समझ ही नहीं आता था कि इस पर कैसे रिएक्ट करूं.
आज मेरा भाई शादीशुदा हो गया है और मुझे अपनी वदिना (भाभी) के रूप में एक बेहद सकारात्मक और दयालु इंसान मिली हैं. मैं दुआ करता हूं कि ये दोनों पूरी जिंदगी .