Live
Search
Home > मनोरंजन > तुषार कपूर ने सिंगल डैड बनने से पहले परिवार से नहीं ली थी इजाजत, शादी के बिना पिता बनने से जितेंद्र भी थे शॉक

तुषार कपूर ने सिंगल डैड बनने से पहले परिवार से नहीं ली थी इजाजत, शादी के बिना पिता बनने से जितेंद्र भी थे शॉक

हाल ही में एक्टर तुषार कपूर ने बिना शाादी के पिता बनने के अपने फैसले पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि शादी अच्छी बात है लेकिन ये हर किसी के लिए जरूरी नहीं है. उन्होंने बताया कि सेरोगासे से पापा बनने के बारे में उन्होंने अपने परिवार को भी नहीं बताया था.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 15, 2026 18:16:11 IST

Mobile Ads 1x1

Tushar Kapoor: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने अपने सरोगेसी फादर बनने के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वे 2016 में अपने बेटे लक्ष्य के पिता बने थे. उन्होंने खुलासा किया कि सिंगल फादर बनने का फैसला लेने से पहले उन्होंने अपने पिता जितेंद्र और अपने परिवार से इस बारे में बात नहीं की थी. इस बातचीत के दौरान तुषार ने अपनी शादी को लेकर भी बात की. तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वे अपने पिता की तरह काफी पुरानी सोच वाले  इंसान हैं लेकिन इसके बावजूद भी वे दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं.

सिंगल फादर बनने के लिए नहीं ली माता-पिता की मंजूरी

उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि अमेरिका में 5 साल रहने के बाद उन्होंने अकेले जीना सीखा. इसके कारण उन्होंने शादी नहीं की लेकिन उनके पिता ऐसे नहीं हैं. उनके पिता जितेंद्र शादी और परिवार में यकीन रखते हैं. वे पुराने ख्यालो वाले एक भारतीय इंसान हैं. शादी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे शादी के फैसले की इज्जत करते हैं लेकिन शादी हर किसी के लिए नहीं होती. उन्होंने कहा कि सिंगल फादर बनने से पहले उन्होंने माता-पिता की इजाजत लेना जरूरी नहीं समझा. 

तिरुपति जाते समय प्रकाश झा से मुलाकात

उन्होंने कहा कि वे शादी को पूरी तरह मानते हैं लेकिन ये फैसला मेरे लिए नहीं थी. मैं पिता बनना चाहता था. माता-पिता से मैंने पूछा नहीं तो इसके लिए उनका कोई दबाव नहीं था. उन्होंने बताया कि जब वे 39 साल के थे और एक बार वे तिरुपति जा रहे थे. इस दौरान फ्लाइट में उनकी मुलाकात प्रकाश झा से हुई. वे दोस्त नहीं थे लेकिन सोशली एक दूसरे को जानते थे. 

शादी नसीब में नहीं है, तो…

वापस आते समय फ्लाइट कैंसिल हो जाने के कारण दोनों ने साथ में कार शेयर की. तभी प्रकाश झा ने उनसे कहा कि अगर शादी करना नसीब में नहीं है, तो सिंगल पैरेंट बनने के बारे में क्यों  नहीं सोचते? उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में एक महिला सिंगल मदर बनी थी. इसके बाद तुषार ने डॉक्टरों को फोन किया और जानकारी ली. इसके बाद स्टेप बाय स्टेप जानकारी ली और अंत में वे पिता बन गए.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > तुषार कपूर ने सिंगल डैड बनने से पहले परिवार से नहीं ली थी इजाजत, शादी के बिना पिता बनने से जितेंद्र भी थे शॉक

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 15, 2026 18:16:11 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS