32
एक टीवी शो के दौरान एक्टर अक्षय कुमार ने रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी की बातें साझा की जब रितेश देशमुख ने कहा कि उन्हें साथ रहते हुए 24 साल हो गए है, तो अक्षय ने मजाकिया अंदाज में उन्हें टोकते हुए सही किया कि असल में उन्हें 25 साल हो चुके है.
अक्षय कुमार ने अपने 25 साल के अनुभव से रितेश को एक बहुत काम की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर आप अपनी शादी को लंबी और खुशहाल बनाना चाहते है, तो ‘सॉरी’ यानी अपनी गलती मानकर माफी मांगना जरूर सीखें. अक्षय के अनुसार, रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए माफी मांगना सबसे आसान और असरदार तरीका है.
ट्विंकल खन्ना की नाराजगी का ‘पानी’ वाला तरीका
अक्षय कुमार ने एक बेहद मजेदार वाकया सुनाया कि उन्हें कैसे पता चलता है कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना उनसे नाराज है. अक्षय ने कहा, मेरी बीवी का तरीका अलग है. जब वह मुझसे गुस्सा होती है, तो मुझे तब पता चलता है जब मैं सोने जाता हूं. क्योंकि जब मैं सोने के लिए बिस्तर पर जाता हूं , तो मेरी साइड का बिस्तर पूरा गीला होता है- वह उस पर पानी डाल देती है. यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे.
रिश्तों में माफी और अहंकार का महत्व
अक्षय कुमार की बातों पर विशेषज्ञों का मानना है कि रिश्तों को लंबा चलाने के लिए ‘सॉरी’ बोलना बहुत जरूरी है. यह सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि अपने अहंकार (ईगो) को छोड़कर साथी का सम्मान करने का तरीका है. जब कोई अपनी गलती मान लेता है, तो बहस खत्म हो जाती है और रिश्ता टूटने से बच जाता है. अक्षय ने यह साफ कर दिया कि छोटी-मोटी शरारतें, हंसी-मजाक और अपनी भूल स्वीकार करना ही एक सुखी शादी का असली राज है.
अक्षय और ट्विंकल: 25 साल का सफर
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 25 साल हो चुके है. ट्विंकल खन्ना, जिन्हें उनके मजाकिया अंदाज और बेबाक लेखनी (मिसेज फनीबोन्स) के लिए जाना जाता है, अक्सर अक्षय की टांग खींचती नजर आती है. अक्षय का यह खुलासा दिखाता है कि इतने सालों बाद भी उनके बीच का बचपना और प्यार बरकरार है.