Live
Search
Home > मनोरंजन > 3 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री, सनी देओल की बहन का रोल और थप्पड़ विवाद; जानिए उर्मिला मातोंडकर के जीवन की कुछ बातें

3 साल की उम्र में फिल्मों में एंट्री, सनी देओल की बहन का रोल और थप्पड़ विवाद; जानिए उर्मिला मातोंडकर के जीवन की कुछ बातें

Urmila Matondkar Career: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने अपने करियर में शानदार फिल्में की हैं. लेकिन उनके जीवन में खूब उतार-चढ़ाव भी रहा है. चलिए एक नजर डालते हैं एक्ट्रेस के जीवन पर.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 4, 2026 13:23:49 IST

Mobile Ads 1x1

Urmila Matondkar Birthday: सिनेमाई दुनिया में दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार उर्मिला मातोंडकर ने मात्र 3 वर्ष की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ही काम करना शुरू कर दिया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया. हालांकि, एक्ट्रेस की जिंदगी बहुत संघर्षों वाली रही है. आज 04 फरवरी को अभिनेत्री का 52वां जन्मदिन है. इस खास दिन पर जानिए एक्ट्रेस के करियर, संघर्ष और कुछ विवादों के बारे में. 

3 वर्ष की उम्र में किया डेब्यू 

उर्मिला मातोंडकर ने 1977 की फिल्म ‘कर्म’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एक्टिंग की शुरुआत की थी. लेकिन उन्हें फिल्म ‘मासूम’ से पहचान मिली. इसके अलावा वह मलयालम फिल्म ‘चाणक्यन’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं, जो हिट साबित हुई थी. 

सनी देओल की बहन की निभाई भूमिका

साल 1987 में उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म ‘ डकैत’ में अभिनय किया था. इसमें उन्होंने सनी देओल की बहन की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. 

‘रंगीला’ फिल्म ने रातों-रात बनाया सुपरस्टार

साल 1995 में उर्मिला मातोंडकर ने फिल्म रंगीला’ में काम किया था. इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था. आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और 90 के दशक की टॉप हीरोइनों में से एक बन गईं. बताया जाता है कि उस दौर में अभिनेत्री ने अभिनेताओं से ज्यादा फीस लेना शुरू कर दिया था. 

जब प्यार में हदें पार कर गईं उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर को निर्देशक राम गोपाल वर्मा से प्यार हो गया था, जो खुद शादीशुदा थे. बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने उनके साथ लगातार 13 फिल्में की. राम गोपाल वर्मा के अलावा उन्हें कोई और डायरेक्टर कास्ट नहीं करता था. इतना ही नहीं, कहा जाता है कि निर्देशक ने एक फिल्म से माधुरी दीक्षित को हटाकर उर्मिला को ले लिया.

जब सरेआम अभिनेत्री को थप्पड़

राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर के प्रेम प्रसंग की कहानियां सुनकर राम गोपाल वर्मा की पत्नी रत्ना वर्मा बेहद नाराज हो गईं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन खबरों को सुनकार फिल्ममेकर की पत्नी इतनी परेशान हो गईं कि वे ‘रंगीला’ के सेट पर गईं और उर्मिला मातोंडकर को थप्पड़  मार दिया. इस घटना के बाद मामला इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी ने एक चौंकाने वाला कदम उठाते हुए तलाक ले 

इन फिल्मों में किया काम

अभिनेत्री ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है. इस लिस्ट में ‘दौड़’, ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘मस्त’, ‘जंगल’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘भूत’, ‘एक हसीना थी’, ‘कुंवारा’, जैसी फिल्में शामिल हैं. 

MORE NEWS