Live
Search
Home > मनोरंजन > वड़ा पाव गर्ल ने की दूसरी शादी? दुल्हन के जोड़े में फोटोज वायरल, पति युगम गेरा ने कसा चंद्रिका पर तंज

वड़ा पाव गर्ल ने की दूसरी शादी? दुल्हन के जोड़े में फोटोज वायरल, पति युगम गेरा ने कसा चंद्रिका पर तंज

सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ दुल्हन के जोड़े में सजी हुई हैं. अब उनके हस्बैंड ने भी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे भावुक नजर आ रहे हैं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-02-10 20:38:54

Mobile Ads 1x1

Chandrika Dixit Marriage: वायरल वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं. वजह है शादी के जोड़े में वायरल हो रही फोटोज, जिसमें वे किसी मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही है. इन फोटोज के वायरल होने के बाद लोगों का मानना है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली है. वहीं अब उनकी इन फोटोज पर उनके पति युगम गेरा का रिएक्शन सामने आया है. युगम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है. 

पति युगम ने शेयर की वीडियो

युगम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है. इस वीडियो में वे काफी इमोशनल नजर आ रहे थे. उन्होंने वीडियो में कहा कि मुझे खामोश ही रहने दो. यकीन मानो मैं बहुत बुरा जवाब देता हूं. युगम के इस पोस्ट से लग रहा है कि वे अपनी पत्नी चंद्रिका पर तंज कस रहे हैं. इमोशनल वीडियो में युगम ने कहा कि एक बात तो समझ में आ गई है कि जो मेरे नसीब में है वो कोई मुझसे छीन नहीं सकता और जो मेरा नहीं है, उसे चाहकर भी नहीं अपने पास नहीं रख सकते. वीडियो शेयर करते हुए युगम ने कैप्शन लिखा कि जिंदगी तो जीनी ही पड़ती है. 

इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अगर कोई लड़की तुमसे अपना हाथ छुड़ाकर जाना चाहे, तो उसे जाने देना चाहिए क्योंकि वो बहुत पहले आपसे दूर जा चुकी होती है.

फैंस बता रहे लाइमलाइट का मामला

बता दें कि युगम ने एक ऑडियो को इस्तेमाल करते हुए लिप्सिंग की है. इससे लग रहा है कि ये लाइमलाइट का मामला है. हालांकि अब वड़ा पाव गर्ल की फोटोज वायरल होने के बाद ये वीडियो चर्चा में आ गई. वहीं अब लोगों के मन में सवाल हैं कि क्या चंद्रिका ने दूसरी शादी कर ली है? एक फैन ने सवाल किया कि चंद्रिका दूसरी शादी कैसे कर सकती हैं. वहीं कुछ लोग इसे लाइमलाइट पाने का तरीका बता रहे हैं.

चंद्रिका की वायरल फोटोज

बता दें कि चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर 6 तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने दूसरी शादी कर ली. उन्होंने मिस्ट्री मैन का हाथ पकड़ रखा था, जिसने शेरवानी पहनी थी. हालांकि एक्ट्रेस ने इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है कि वो मिस्ट्री मैन कौन है और उन्होंने दूसरी शादी की है या नहीं?

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > वड़ा पाव गर्ल ने की दूसरी शादी? दुल्हन के जोड़े में फोटोज वायरल, पति युगम गेरा ने कसा चंद्रिका पर तंज

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: 2026-02-10 20:38:54

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS