Live TV
Search
Home > मनोरंजन > कौन हैं वड़ा पाव गर्ल? जिन्हें बिजनेसमैन के साथ सोने के लिए मिला था ऑफर, जानें विवाद और नेटवर्थ

कौन हैं वड़ा पाव गर्ल? जिन्हें बिजनेसमैन के साथ सोने के लिए मिला था ऑफर, जानें विवाद और नेटवर्थ

Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें बिजनेसमैन के साथ सोने के लिए 50 लाख रुपये ऑफर किए गए थे. फिर क्या हुआ? जानिए कौन हैं ये.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 6, 2026 19:46:48 IST

Mobile Ads 1x1
चंद्रिका गेरा दीक्षित, जिन्हें ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जाना जाता है, पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इसके अलावा वह अपने बयानों की वजह भी चर्चा में हैं. बताया जाता है कि इस महिला ने एक छोटे से स्टॉल पर वड़ा पाव बनाना शुरू किया था, और देखते ही देखते वह मशहूर हो गईं. 

कौन हैं वड़ा पाव गर्ल?

चंद्रिका गेरा दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं. कम उम्र में ही उन्हें एक बहुत बड़े दुख का सामना करना पड़ा, जब उनके माता-पिता दोनों का निधन हो गया. अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने के नाते, उन्हें अपनी नानी के घर में ही सुकून मिला. वहीं उनकी परवरिश हुई. 

हल्दीराम से शुरू हुआ सफर

चंद्रिका दीक्षित कुछ अलग करना चाहती थीं. इसी सपने को सच करने के लिए वह दिल्ली चली आईं. यहां उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया. फिर उन्हें हल्दीराम्स में एक अच्छी नौकरी मिल गई. इसके बाद उनकी मुलाकात युगम् गेरा से हुई, और धीरे-धीरे उन्हें उनसे प्यार हो गया. कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों ने शादी कर ली. 

कैसे बनी वड़ा पाव गर्ल?

इसके बाद चंद्रिका दीक्षित ने वड़ा पाव का बिजनेस शुरू किया. फिर वह जल्द ही देश की राजधानी में एक बड़ा नाम बन गईं और लोग उनके वायरल वड़ा पाव के दीवाने होने लगे. देखते ही देखते चंद्रिका बहुत मशहूर हो गईं, और उनके स्वादिष्ट वड़ा पाव की चर्चा दिल्ली के कोने-कोने तक पहुंच गई. इसी तरह उन्हें ‘वड़ा पाव गर्ल’ का टाइटल मिला और सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या तेज़ी से बढ़ गई. 

चंद्रिका दीक्षित के विवादों पर एक नजर

अप्रैल 2024 में, दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल तब सुर्खियों में आईं, जब पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ़्तार किए जाने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, चंद्रिका ने अपने बेटे रुद्राक्ष के जन्मदिन के मौके पर एक भंडारे का आयोजन किया और दिल्ली के पीतमपुरा में मुफ़्त वड़ा पाव बांटे. लेकिन उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं मिली थी. जब व्यस्त सड़क जाम हो गई, तो वहां के निवासियों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को बुला लिया.

बिजनेसमैन के साथ सोने का मिला ऑफर

हाल ही में वड़ा पाव गर्ल सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में पहुंची. वहां उनसे पूछा कि क्या किसी ने उन्हें उनके साथ सोने के लिए 50 लाख रुपये की पेशकश की थी. इसपर उन्होंने कहा, ‘मैं आपको स्क्रीनशॉट दिखाऊंगी. वह (बिजनेसमैन) एक रिसॉर्ट की पेशकश कर रहा था. उसने कहा कि हालात, परिस्थितियां आपकी होंगी, लेकिन जगह मेरी होगी. मैं आपको 50 लाख रुपये दे रहा हूं, बाकी आप मुझे बताइए.’

MORE NEWS