Vada Pav Girl Controversy : सोशल मीडिया पर अपनी खास पहचान बनाने वाली ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित की निजी जिंदगी में इन दिनों एक ऐसा बड़ा तूफान आया है, जिसने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है. दिल्ली की सड़कों से मशहूर हुई चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच का आपसी मनमुटाव अब घर की चारदीवारी से निकलकर सोशल मीडिया पर सरेआम हो चुका है. विवाद तब और गहरा गया जब युगम ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए चंद्रिका पर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर) होने का गंभीर आरोप लगाया. पति के इस सनसनीखेज दावे ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी अब एक सार्वजनिक तमाशे में तब्दील होती नजर आ रही है.
194
पति ने दी खुली धमकी
एक वीडियो में युगम बहुत गुस्से में दिख रहे है. उन्होंने कहा कि चंद्रिका किसी और के साथ रिश्ते में है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर वह आदमी मेरी दुकान के आसपास भी दिखा, तो मैं उसकी टांगें तोड़ दूंगा’.
दुकान किसकी? इस पर भी मचा बवाल
सिर्फ अफेयर ही नहीं, अब दोनों के बीच वड़ा पाव की दुकान को लेकर भी लड़ाई शुरू हो गई है. युगम का कहना है कि उन्होंने ही चंद्रिका को मशहूर बनाया है और यह दुकान उनकी मेहनत की है, जिसे वो आसानी से नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि अब तक वो चुप थे, लेकिन अब उन्हें सच बोलने के लिए सामने आना ही होगा.
लोग बोले- ‘ये क्या हो रहा है?’
जो लोग पहले इस जोड़ी को बहुत पसंद करते थे, वे अब हैरान है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे है कि ये सब सिर्फ दिखावा और ‘ड्रामा’ है, वहीं कुछ का कहना है कि उन्हें अपने घर की बात घर में ही सुलझानी चाहिए. अब देखना यह है कि वड़ा पाव गर्ल और उनके पति की यह लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है.