होम / Vikram Gokhale Passes Away: हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन!

Vikram Gokhale Passes Away: हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का 77 साल की उम्र में निधन!

Swati Singh • LAST UPDATED : November 26, 2022, 4:17 pm IST

Vikram Gokhale Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। विक्रम काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उन्हें मुबंई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हिंदी और मराठी फिल्म जगत के दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीते वाले अभिनेता आज दुनिया को अलविदा कर गए. एक्टर काफी लंबे समय से बीराम चल रहे थे, जिसके चलते उनको मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। विक्रम गोखले की मौत की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। इतना ही नहीं जब एक्टर अस्पताल में भर्ती थे, तब उनके परिवार की तरह लगातार उनकी हेल्थ अपडेटेड्स शेयर की जा रही थी, जिसमें बताया जा रहा था कि उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। साथ ही वो वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हेल्थ में कोई खास इम्प्रूवमेंट नहीं था।

वहीं अस्पताल के एक डॉक्टर की और से बताया गया कि ‘विक्रम गोखले का स्वास्थ्य पहले से खराब हुआ है और वे काफी समय से वेंटिलेटर पर थे’। साथ ही उन्होंने बताया कि ‘उनका ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रखने के लिए उन्हें दवाएं दी जा रही थीं’। हालांकि, उनकी मौत की पहले ही अफवाह उठ चुकी थी, जिसके बाद उनके परिवार की और ये बयान जारी कर बताय गया था कि वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी हालात ठीक नहीं है। मल्टीपल ऑर्गन फेल होने से विक्रम गोखले का निधन बेहद दुखद है। उसके फैंस इस खबर को सुनने के बाद बेहद दुखी है , फिलहाला, सोशस मीडिया पर स्टार्स और बाकी फैंस अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT