Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं. अब उनकी रैली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भड़कते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Mobile Ads 1x1

एक्टर विजय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन सबसे ज्यादा वह अपनी राजनीति से सुर्खियों में हैं. अब रैली के दौरान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिक्योरिटी गार्ड पर अपना गुस्सा निकालते दिख रहे हैं. आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? वायरल वीडियो पर यूजर्स अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं. 

क्या है वायरल वीडियो? 

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखात है कि अभिनेता विजय चुनावी रैली निकाल रहे हैं. उसी दौरान उनके फैंस भी विजय की एक झलक पाने को बेताब दिखते हैं. रैली के वक्त ही एक बुजुर्ग युवक एक्टर को अभिवादन करने के लिए थोड़ा आगे आता है, तभी विजय के सिक्योरिटी गार्ड ने बुजुर्ग को आने से रोक दिया. जैसे ही विजय अपने सिक्योरिटी गार्ड को ऐसा करते देखते हैं वह भड़क जाते हैं और गार्ड को डांट लगाते हैं. अभिनेता का ये रिएक्शन अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या बोल रहे नेटिजंस?

इस वीडियो को देखते ही नेटिजंस अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने बोला, ‘सुरक्षाकर्मी अपना काम कर रहे हैं, लेकिन विजय सर एक इंसान के तौर पर अपना फर्ज निभा रहे हैं. थलपति बनने के पीछे एक वजह है.’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘अपने लोगों के प्रति उनकी चिंता कभी कम नहीं होती.’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी अभिनेता की तारीफ करते दिख रहे हैं. 

विजय कहां से लड़ेंगे चुनाव?

विजय थलपति ने साल 2024 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी ‘मिलगा वेत्री कजगाम’ (टीवीके) की घोषणा की थी. वह अब  पेरम्बूर और त्रिची पूर्व दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे. 

कौन सी है आखिर है फिल्म?

विजय अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ में नजर आएंगे. यह फिल्म पहले जनवरी महीने में रिलीज होने वाली थी. अब यह फिल्म इस महीने यानी अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद है. 

MORE NEWS