Live
Search
Home > मनोरंजन > जब रेखा को दिल दे बैठा था ये अभिनेता, चार शादियों के बाद भी नहीं मिला प्यार; 45 साल में ही छोड़ दी दुनिया

जब रेखा को दिल दे बैठा था ये अभिनेता, चार शादियों के बाद भी नहीं मिला प्यार; 45 साल में ही छोड़ दी दुनिया

Vinod Mehra: आज हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं, वो बॉलीवुड के सबसे हैंडमस एक्टर्स में शुमार थे. उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था. अभिनय से ज्यादा अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ से चर्चा में थे. उन्होंने चार शादियां की थीं, फिर भी पड़ गए अकेले. जानिए कौन था वो एक्टर.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 21, 2026 15:22:51 IST

Mobile Ads 1x1

Vinod Mehra Love Life: 1950 के दशक में एक अभिनेता आया, जिसने अपने सरल-सहज अदाओं और सुंदरता से दर्शकों को दीवाना बना लिया. कभी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाला ये एक्टर देखते-देखते ही लोगों के दिलों पर राज करने लगा. उस अभिनेता की आखों में ऐसा आकर्षण था कि कई दिग्गज हीरोइनें भी उस पर मर-मिटती थीं. इतना ही नहीं, कहा जाता है इस एक्टर के जीवन में 2 अफेयर्स रहे और 4 बार शादी की. साथ ही एक्ट्रेस का रेखा से भी जुड़ा था नाम. चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो अभिनेता और उनकी लव लाइफ. 

कौन था वो अभिनेता?

हम जिस अभिनेता की बात कर रहे हैं, उसका नाम है विनोद मेहरा. अभिनेता ने बॉलीवुड को ‘अमर प्रेम’ और ‘अनुराग’ जैसी कुछ सदाबहार क्लासिक फिल्में दीं. पंजाब के रहने वाले विनोद मेहरा ने फिल्म ‘एक थी रीटा’ से बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की और देखते ही देखते हर किसी के पसंदीदा बन गए. इसके बाद उन्होंने ‘नागिन’, ‘जानी दुश्मन’, ‘घर’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘कर्तव्य’, ‘साजन बिना सुहागन’ जैसी शानदार फिल्में कीं.

साल 1970 में हुई पहली शादी

बताया जाता है कि विनोद मेहरा ने अपनी जिंदगी में चार शादियां की थीं. सबसे पहले शादी उन्होंने मीना ब्रोका से की, जो उन्होंने अपनी मां की मर्जी से की थी. वे अपनी शादीशुदा जिंदगी का आनंद ही ले रहे थे कि तभी अभिनेता को हार्ट अटैक आ गया. इसके बाद उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लगा, लेकिन उस घटना के बाद पति-पत्नी के बीच रिश्ते फिर कभी पहले जैसे नहीं रहे. 

16 साल छोटी एक्ट्रेस को दे बैठे दिल

तबीयत ठीक होने के बाद अभिनेता विनोद मेहरा को अपनी 16 साल छोटी को-एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से प्यार हो गया. दोनों अपने रिश्ते को लेकर हमेशा काफी सतर्क और चुप रहते थे, क्योंकि विनोद मेहरा पहले से ही शादीशुदा थे. फिर दोनों ने 1980 के दशक की शुरुआत में शादी कर ली थी. इसके बाद अभिनेता की पॉपुलैरिटी कम होने लगी. इस वजह से बिंदिया गोस्वामी, जे.पी. दत्ता के करीब आने लगीं. फिर विनोद मेहरा और बिंदिया गोस्वामी अलग हो गए.

जब रेखा संग जुड़ा एक्टर का नाम

विनोद मेहरा और रेखा की जोड़ी भी खूब मशहूर हुई थी दोनों शुरू से ही अच्छे दोस्त थे, लेकिन उन्हें अपनी दोस्ती को एक नए मुकाम तक ले जाने का मौका कभी नहीं मिला. 70 के दशक के दौरान, विनोद मेहरा बिंदिया और अपनी पत्नी मीना के बीच फंसे हुए थे. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि विनोद मेहरा ने रेखा से सीक्रेट शादी कर ली थी. खबरों के मुताबिक शादी के बाद विनोद  मेहरा रेखा को अपने घर ले गए थे, लेकिन मेहरा की मां को उनका यह कदम बिल्कुल पसंद नहीं आया. वह रेखा से इतनी ज्यादा नाराज थीं कि उन्होंने रेखा को अपनी चप्पलों से मारने की भी कोशिश की.

केन्या के बिजनेसमैन की लड़की से की शादी

रेखा से ब्रेकअप के बाद विनोद मेहरा का दिल टूट गया था. इसके बाद उन्होंने केन्या के एक अमीर बिजनेसमैन की बेटी किरण से साल 1988 में शादी कर ली. अभिनेता के साथ रहने के लिए किरण भारत आ गईं. सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि तभी अभिनेता को दूसरा हार्ट अटैक आया और 30 अक्टूबर 1990 को उनका 45 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. 

MORE NEWS