Monalisa’s Marriage: प्रयागराज में 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले ने बुधवार, यानी 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के विझिनजाम के एक मंदिर में अपने साथी फरमान खान से शादी की है. मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी की है और आरोप लगाया है कि परिवार उन पर दबाव बना रहा था. धमकियां भी दे रहा था, जिसके कारण वह घर छोड़ने को मजबूर भी हुईं.
डायरेक्टर सनोज मिश्रा का सनसनीखेज दावा
सनोज मिश्रा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके बारे में बताई है. उनपर बेधड़क तरीके से मोनालिसा का सौदा किए जाने के आरोप लगाया है. सनोज ने दावा किया कि एक्ट्रेस लव जिहाद का शिकार हुई हैं. परिवार के खिलाफ जाकर शादी का कदम उन्होंने प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में उठाया है. ये सब एक साजिश है.
उन्होंने कहा, ये बगावत नहीं लव जिहाद है …. और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन
मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की देश दुनिया ने स्वागत किया लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और उसका मूत्रपान कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया , उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना, .. मैने जेल रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो मूतपुत्र कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए सब एक दूसरे का बंद दरवाज़ा झांकते रहे ..
उनके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है जैसा आप सब देखते है उसकी मां बड़ी मां छोटी मां पापा बड़े पापा छोटे पापा सब दिखावे के और उसके लिए एक मजबूरी थे उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी जिसको उसको बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी, क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन अलग होते है तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा, लेकिन वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती तो वो रोती थी कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई कि अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी , मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी ….
मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था, आज वो बेरोजगारों हो गया, उसको मैने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था , लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था ,और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है , उसने बंजारों और मोनालिसा को इतना समझाया था कि अगर कहीं कोई बात आए कि यहां तक लाने में आपको किसने मदद की तो सनोज मिश्रा का नाम मत लेना…
ताऊ का दावा – ‘एक्टिंग सिखाने के नाम पर बुलाया’
मोनालिसा के बड़े ताऊ वर्षा भोसले ने भी कई चौंकाने वाली बातें कही हैं. उन्होंने कहा ‘हमें तो यही बताया गया था कि कुछ लोग उसे एक्टिंग सिखाने के लिए वहां बुला रहे हैं. कहा गया था कि वहां उसे अच्छी ट्रेनिंग दी जाएगी और जल्दी काम के लिए तैयार कर दिया जाएगा. उसी भरोसे में वह अपने पापा के साथ केरल गई थी. हमें लगा कि अगर सीखने का मौका मिल रहा है तो ठीक है. लेकिन वहां जाकर अचानक शादी की बात सामने आ गई.