Live
Search
Home > मनोरंजन > Viral Video: महाशिवरात्रि पर भक्ति में डूबीं तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन और मौनी रॉय, जमकर किया डांस

Viral Video: महाशिवरात्रि पर भक्ति में डूबीं तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन और मौनी रॉय, जमकर किया डांस

ईशा फाउंडेशन ने इस महाशिवरात्रि सद्गुरू की प्रेजेंस में कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान जमकर गीत-संगीत और डांस देखने को मिला. इस कार्यक्रम में तमन्ना भाटिया, श्रीनिधि शेट्टी, सारा अर्जुन और मौनी रॉय को इंजॉय करते हुए देखा गया.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 16, 2026 15:37:35 IST

Mobile Ads 1x1

Tamannah Bhatia and Sara Arjun Viral Video: कई फिल्मी हस्तियां शिवरात्रि के मौके पर ईशा फाउंडेशन पहुंचीं. उन्होंने सद्गुरु की प्रेजेंस में हुए उत्सव में भाग लिया. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन, मौनी रॉय और श्रीनिधि शेट्टी भी शामिल हुईं. इस रात कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोग संगीत और भक्ति में सराबोर नजर आए. इसी दौरान तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन और श्रीनिधि ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो में एक्ट्रेस खुशी और श्रद्धा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं ईशा फाउंडेशन पर एक और वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें तमन्ना कहती हैं कि वे इस कार्यक्रम में जितना डांस कर सकती हैं, उतना करेंगी, ताकि वे रात भर जागती रहें.

सारा अर्जुन ने किया डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन नृत्य करती नजर आईं. वहीं इस दौरान उनके साथ उनके पिता राज अर्जुन भी एंजॉय करते नजर आए. इस वीडियो में सारा के ठीक सामने तमन्ना बैठी थीं, जो किसी से बातचीत कर रही थीं. वहीं दूसरी वीडियो में तमन्ना भाटिया गरबा करती नजर आई हैं. एक वीडियो में तमन्ना डांस कर रही थीं और सारा अर्जुन उन्हें देख रही थीं. 

श्रीनिधि शेट्टी के साथ सारा अर्जुन ने किया डांस

एक अन्य वीडियो में सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी डांस करती नजर आ रही थीं. इस कार्यक्रम में मौनी रॉय भी शामिल हुईं. उन्होंने इस कार्यक्रम की फोटो और वीडियो शेयर की हैं. इस कार्यक्रम के दौरान श्रीनिधि और तमन्ना ने साथ समय बिताया और एक दूसरे के साथ फोटो भी क्लिक कराईं. ईशा फाउंडेशन की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें सारा सबको महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देती नजर आ रही हैं.

सारा ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं

इस वीडियो में सारा कहती हैं, ‘आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं यहां बहुत खूबसूरत समय बिता रही हूं. मैं  यहां आकर शानदार परफॉर्मेंस देखकर धन्य महसूस कर रही हूं. इस माहौल को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.’ सारा ने आगे कहा कि वे डांस शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > Viral Video: महाशिवरात्रि पर भक्ति में डूबीं तमन्ना भाटिया, सारा अर्जुन और मौनी रॉय, जमकर किया डांस

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 16, 2026 15:37:35 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS