Vijay-Rashmika Fact Check: मनोरंजन जगत में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की तारीखों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ तारीखों को लेकर दावा भी किया गया है. हालांकि, अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि विजय-रश्मिका कल यानी 02 फरवरी को शादी करेंगे. चलिए देखें क्या है वायरल वीडियो.
क्या है वायरल वीडियो?
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें महिलाओं ने दावा किया कि वे उसी महल में मौजूद हैं, जहां रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है. उन्होंने बताया कि उन्होंने महल के कर्मचारियों से जानकारी की पुष्टि की, जिन्होंने बताया कि यह जोड़ा आगामी 2 फरवरी यानी कि कल सिटी पैलेस में शादी करने जा रहा है. वीडियो में शादी स्थल पर चल रही तैयारियों को भी दिखाया गया है. हालांकि, इस वीडियो में दी गई जानकारी की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
A viral video on X claims that Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda are getting married on 2nd Feb, with reports of a luxury hotel wedding and ₹50+ crore spent only on decoration.
The girls in the video are “revealing” these details, but there is NO official confirmation yet… pic.twitter.com/wrz40t9Cvf— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) January 31, 2026
अक्टूबर में कर ली थी सगाई
एचटी सीटी की रिपोर्ट ने दावा किया है कि अक्टूबर 2025 में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने सगाई कर ली थी. इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि उदयपुर के प्रतिष्ठित सिटी पैलेस में दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी करने वाले हैं. हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है.
दोनों सोशल मीडिया पर होते रहते हैं वायरल
कई सालों से विजय-रश्मिका को लेकर कई अफवाहें चल रही हैं. हालाकि, सार्वजनिक मौकों पर भी दोनों ने एक-दूसरे पर प्यार जाताया है. लेकिन अपने रिश्तों पर अभी तक खुलकर बात नहीं की है. बीते महीनों एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान दोनों एक-दूसरी की बातें सुन बेहद भावुक हो गए थे.