23
टीवी जगत के मशहूर अभिनेता विवियन डीसेना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और आस्था को लेकर सुर्खियों में है. ‘मधुबाला’ और ‘प्यार की ये एक कहानी’ जैसे सुपरहिट शो के स्टार विवियन ने साल 2019 में ही इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था और अब वह अपनी इस नई जीवनशैली को पूरी शिद्दत से फॉलो कर रहे है.
2019 में बदला था धर्म
विवियन डीसेना ने खुलासा किया है कि उन्होंने साल 2019 के रमजान महीने के दौरान ही इस्लाम अपनाया था. उनका कहना है कि इस फैसले ने न केवल उनकी आस्था बदली, बल्कि जिंदगी जीने का नजरिया भी पूरी तरह बदल दिया.
5 वक्त की नमाज और रोजा
विवियन अब एक समर्पित मुस्लिम के रूप में अपनी जिंदगी जी रहे है. वह दिन में 5 वक्त की नमाज पढ़ते है और रमजान के पवित्र महीने में पूरे रोजे रखते है. उन्होंने बताया कि रमजान का महीना उन्हें ‘सेल्फ-डिसिप्लिन’ (आत्म-अनुशासन) और गरीबों के दर्द को समझने की सीख देता है.
सादगी भरी इफ्तार और ‘डेट मिल्क’
अपनी इफ्तारी के बारे में बात करते हुए विवियन ने बताया कि वह बहुत हल्का खाना पसंद करते है. वह अपना रोजा 3 खजूर और एक गिलास दूध के साथ खोलते है. वह घर पर खुद एक खास ‘डेट मिल्क’ (खजूर वाला दूध) तैयार करते है, जिसमें शहद और नट्स का इस्तेमाल किया जाता है.
जकात और दान का महत्व
विवियन ‘जकात’ (दान) देने में भी गहरा विश्वास रखते है. उनका मानना है कि दान का कभी दिखावा या प्रचार नहीं करना चाहिए इसलिए वह गुप्त रूप से अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करते है.
सीक्रेट मैरिज और निजी जिंदगी
पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी से तलाक के बाद, विवियन ने मिस्र (Egypt) की रहने वाली पत्रकार नौरान से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली थी. हालांकि शुरुआत में उन्होंने इसे गुप्त रखा था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी शादी और धर्म परिवर्तन की बात दुनिया के सामने स्वीकार की.