India News (इंडिया न्यूज़), Raveena Tandon, दिल्ली: 90’S के टाइम में अपनी खूबसूरती और जबरदस्त फिगर से लोगों को दिवाना बनाने वाली रवीना टंडन किसे याद नहीं। आज भी लोग उनकी खूबसूरती के काय़ल हैं। टिप टिप बरसा पानी हो या ना कजरे की धार जैसे आइकॉनिक गानें हर एक लुक में रवीना अपने फैंस को घायल करती आईं हैं। यही वजह है आज भी रवीना के लाखों फैंस हैं जो उनकी खूबसूरती के आज भी दिवाने हैं।
वैसे तो रवीना 50 की उम्र के करीब हैं लेकिन उनके परफेक्ट फिगर और ग्लोइंग स्किन को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता। वो आज भी उतनी ही जवाँ और खूबसूरत नजर आती हैं। आज भी वो 30 साल की जवाँ हीरोइन लगती हैं और उनकी खूबसूरती के आगे आजकल की कई हीरोइन्स भी फेल हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि रवीना अपनी बॉडी और स्किन दोनों का खास ख्याल रखती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर रवीना खुद को मेंटेन रखने के लिए क्या क्या करती हैं।
रेगुलर एक्सरसाइज
रवीना खुद को फिट रखने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करती हैं। इसके साथ ही वो अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। जिस वजह से रवीना सिर्फ हेल्दी खाना ही पसंद करती हैं। रवीना ज्यादातर खाने में फ्रूट और प्रोबायोटिक का सेवन करती है। जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं रवीना अपने खाने में डेली दही खाती हैं। इसके अलावा उन्हें घर पर बना काढा पीना पसंद है। जो उन्हें चुस्त दुरूस्च रखने के साथ ही वजन को भी कंट्रोल में रखता है।
क्या है खाने का तरीका
आप यकीन नहीं करेंगे पर इतने परफेक्ट फिगर वाली रवीना अपने खाने में रोज बटर खाती हैं। दरअसल उन्हें बटर काफी पसंद है इसलिए वो बिना बटर के खाना नहीं पसंद करती लेकिन इसे वेलेंस करने के लिए वो हेल्दी फूड और एक्सरसाइज को पूरा टाइम देती हैं। अगर बात करें रवीना की रेगुलर डाइट की तो रवीना को सिंपल खाना पसंद है। जिसमें वो रोटी, सिंपल दाल और दही खाना पसंदकरती हैं। क्योंकि दही खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करता है।
योगा, जिम और एक्सरसाइज
रवीना के वर्कआउट सेशन में योगा, जिम और एक्सरसाइज तीनों चीजें शामिल होती हैं। जिन्हें वो रेगुलर बेस पर करती हैं। यही वजह हैं। रवीना आज भी अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। जिनके सामने कई यंग हीरोइंस भी फीकी नजर आती हैं।
ये भी पढ़े: स्लिट से लेकर फ्लोरल तक, जानें आजकल कैसे आउटफिट Trend में हैं