Live
Search
Home > मनोरंजन > जब फराह खान की बातों पर खिलखिला उठे Google CEO सुंदर पिचाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘गूगल गिगल’ की तस्वीरें

जब फराह खान की बातों पर खिलखिला उठे Google CEO सुंदर पिचाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘गूगल गिगल’ की तस्वीरें

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर फराह खान ने हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की. फराह ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है, जिनमें वे सुंदर पिचाई के साथ हंसी-मजाक करती नजर आ रही है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 23, 2026 14:57:38 IST

Mobile Ads 1x1
बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने यूट्यूब कुकिंग व्लॉग्स (Cooking Vlogs) को लेकर चर्चा में रहती है.  लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह कुछ और ही है.  फराह ने हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की.  इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है.
 
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मुलाकात की कैंडिड तस्वीरें (अचानक खींची गई फोटो) शेयर कीं.  तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फराह बड़े उत्साह के साथ कुछ बता रही है और सुंदर पिचाई उनकी बातों पर ठहाके मारकर हंस रहे है.  फराह ने अपनी इस मुलाकात को  Google Giggle (गूगल की मुस्कुराहट) का नाम दिया है. 

 

फराह के मजाकिया अंदाज ने जीता दिल

अपनी पोस्ट के साथ फराह ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा.  उन्होंने लिखा, जब आप गूगल को भी हंसा दें… @sundarpichai शुक्रिया और @youtubeindia का भी धन्यवाद इतने शानदार मेजबान बनने के लिए.  आमतौर पर सुंदर पिचाई को बहुत ही शांत और गंभीर व्यक्तित्व वाला माना जाता है, लेकिन फराह के मजाकिया अंदाज ने उन्हें भी खुलकर हंसने का मौका दे दिया. 
 

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)



क्यों हुई थी यह मुलाकात?

दरअसल, फराह खान का यूट्यूब चैनल आजकल काफी सफल हो रहा है.  वह अपने चैनल पर बड़े-बड़े फिल्मी सितारों के साथ खाना बनाती है और मजेदार बातचीत करती है.  इसी सिलसिले में यूट्यूब इंडिया ने एक खास कार्यक्रम आयोजित किया था, जहां फराह को सुंदर पिचाई से मिलने और बात करने का मौका मिला. 
 
सोशल मीडिया पर फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी खुश है.  लोग कमेंट्स में लिख रहे है कि फराह खान की कॉमेडी का जादू अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि वह दुनिया के सबसे बड़े टेक लीडर्स को भी अपना दीवाना बना रही है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > जब फराह खान की बातों पर खिलखिला उठे Google CEO सुंदर पिचाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुई ‘गूगल गिगल’ की तस्वीरें

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 23, 2026 14:57:38 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS