Live
Search
Home > मनोरंजन > जब 15 हजार फैंस को ‘चूना’ लगा गए थे गोविंदा! आयोजकों ने ‘नकली’ हीरो से बचाई थी अपनी जान

जब 15 हजार फैंस को ‘चूना’ लगा गए थे गोविंदा! आयोजकों ने ‘नकली’ हीरो से बचाई थी अपनी जान

म्यूजिक कंपोजर अबू मलिक ने खुलासा किया कि एक बार गोविंदा अपने ही जीजा के इवेंट में 15,000 फैंस को छोड़कर नहीं पहुंचे. भीड़ के गुस्से से बचने के लिए अबू ने अपने भाई डब्बू मलिक को 'नकली गोविंदा' बनाकर स्टेज पर नचाया और खुद टीम के साथ वहां से चुपचाप भाग निकले.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 17, 2026 21:05:53 IST

Mobile Ads 1x1
म्यूजिक कंपोजर और शो ऑर्गनाइजर अबू मलिक ने हाल ही में बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है.  यह किस्सा उस समय का है जब गोविंदा का स्टारडम सातवें आसमान पर था और लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहते थे. 
 

15,000 फैंस और घंटों का इंतजार

अबू मलिक ने एक इंटरव्यू (Maa Kasam Podcast) में बताया कि यह घटना महाराष्ट्र के पुसुद गांव की है.  गोविंदा के कहने पर ही उनके जीजा (आत्मप्रकाश शर्मा) ने एक भव्य लाइव इवेंट का आयोजन किया था.  गोविंदा को देखने के लिए वहां 15,000 से ज्यादा लोग उमड़ पड़े थे.  भीड़ इतनी ज्यादा थी कि तिल रखने की भी जगह नहीं थी.  लोगों को लाने-ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर तक का इंतजाम था, लेकिन सब धरे के धरे रह गए. 
 

गोविंदा नहीं आए, तो ‘नकली’ ने संभाली कमान

आयोजकों के लिए स्थिति तब गंभीर हो गई जब पता चला कि गोविंदा शो में नहीं आने वाले है.  अबू मलिक को डर सताने लगा कि अगर 15,000 लोगों की गुस्साई भीड़ को सच्चाई पता चली, तो वे उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे.  इसी बीच उनकी नजर अपने छोटे भाई डब्बू मलिक (अमाल और अरमान मलिक के पिता) पर पड़ी.  डब्बू उस समय कद-काठी और लुक्स में काफी हद तक गोविंदा जैसे दिखते थे. 
 

बस तैयार रखी और परफॉर्म कर भागे

अबू मलिक ने आव देखा न ताव, डब्बू को डांसर्स वाली चमकीली ड्रेस पहनाई और उन्हें स्टेज पर ‘नकली गोविंदा’ बनाकर उतार दिया.  डब्बू ने स्टेज पर गोविंदा के गानों पर जबरदस्त डांस किया.  अंधेरे और तेज म्यूजिक की वजह से भीड़ को भनक तक नहीं लगी.  जैसे ही डब्बू की परफॉर्मेंस खत्म हुई, अबू मलिक उन्हें लेकर पीछे खड़ी बस में बैठे और वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गए ताकि कोई उन्हें पकड़ न सके. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > जब 15 हजार फैंस को ‘चूना’ लगा गए थे गोविंदा! आयोजकों ने ‘नकली’ हीरो से बचाई थी अपनी जान

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 17, 2026 21:05:53 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS