17
Highest Paid Actress : बॉलीवुड में हमेशा यह बात होती है कि फिल्मों में हीरो को हीरोइन से ज्यादा पैसे मिलते है. लेकिन 90 के दशक में एक फिल्म ऐसी आई जिसने सबको हैरान कर दिया था. 1994 की सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके है कौन’ में माधुरी दीक्षित ने वह कर दिखाया जो उस समय किसी भी एक्ट्रेस के लिए सोचना भी मुश्किल था. खबर है कि इस फिल्म के लिए माधुरी को सलमान खान से भी ज्यादा फीस मिली थी.
सलमान खान से भी ज्यादा थी माधुरी की कमाई
‘हम आपके है कौन’ बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने एक बार बताया था कि इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को सलमान खान से ज्यादा पैसे दिए गए थे. उस दौर में माधुरी की लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि फिल्म के पोस्टरों और विज्ञापनों में भी उन्हीं का जलवा रहता था.
करोड़ों में थी ‘निशा’ की फीस
पुरानी चर्चाओं और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो माधुरी दीक्षित ने ‘निशा’ के रोल के लिए करीब 2.75 करोड़ रुपये लिए थे. 90 के दशक के हिसाब से यह बहुत बड़ी रकम थी. हैरान करने वाली बात यह है कि उस समय सलमान खान को माधुरी से कम पैसे मिले थे. इसी के साथ माधुरी उस दौर की सबसे महंगी और पावरफुल एक्ट्रेस बन गई थी.
माधुरी और सलमान ने क्या कहा?
जब माधुरी से उनकी इस मोटी फीस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही शालीनता से जवाब दिया, अगर यह बात उठी है, तो इसे चलने दो. वहीं सलमान खान ने भी माना कि उस वक्त माधुरी उनसे बहुत बड़ी स्टार थी और वह इतनी फीस की हकदार थी. इस फिल्म ने न केवल कमाई के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में फीमेल एक्ट्रेस की अहमियत को भी एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया.