Mandakini and Dawood Ibrahim: 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से की थी. इस फिल्म ने उन्हें एक चर्चित एक्ट्रेस के रूप में स्थापित करने का काम किया था. एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं. खबरों के मुताबिक मंदाकिनी का दाऊद इब्राहिम संग रिश्ता था. जानिए कैसे एक एक तस्वीर ने बदल दी अभिनेत्री की जिंदगी.
जब एक तस्वीर ने मचाया हंगामा
मंदाकिनी ने अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरीं. साल 1994 में, दाऊद के साथ मंदाकिनी की तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें दोनों को एक साथ क्रिकेट मैच देखते हुए देखा गया था. इसके बाद अफवाहें फैलने लगीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन अभिनेत्री ने इन अफवाहों का पूरी तरह खंडन किया. इस घटना से एक साल पहले 1993 में दाऊद को मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड करार दिया गया था, इसलिए इन तस्वीरों के सामने आने से मंदाकिनी के करियर में गिरावट आई.
नहीं मिलती थीं फिल्में
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद निर्माताओं और निर्देशकों ने उन्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं की. मंदाकिनी की आखिरी फिल्म ‘जोरदार’ थी, जो 1996 में रिलीज हुई थी. आपको बता दें कि यह फिल्म 1988 में शूट और पूरी हुई थी और 8 साल बाद रिलीज हुई.
दाऊद पर लगा था बड़ा आरोप
एक रिपोर्ट के अनुसार, दाऊद इब्राहिम ने एक फिल्म निर्माता की हत्या कर दी थी, जो मंदाकिनी को फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में नहीं ले रहा था. एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया कि मंदाकिनी की शादी दाऊद से हुई थी और उनका एक बच्चा भी है.
एक नजर मंदाकिनी के निजी जीवन पर
मंदाकिनी के निजी जीवन की बात करें तो, उन्होंने पूर्व बौद्ध भिक्षु डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की है, जिन्होंने बाल कलाकार के रूप में मर्फी रेडियो के विज्ञापनों में लोकप्रियता हासिल की थी. इस जोड़े के दो बच्चे हैं, एक बेटी इनाया और एक बेटे रब्बिल.