सिनेमाई दुनिया में ऐसी-ऐसी कहानियां हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं. जब एक एकट्रेस ने ऋषि कपूर को 8 जोरदार थप्पड़ जड़ दिए थे. फिर अभिनेता ने बदला लेने की खाई कसम और तीन साल बाद यूं लिया रिवेंज. चलिए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में.
क्या है वो किस्सा?
अभिनेता ऋषि कपूर को जिस एक्ट्रेस ने थप्पड़ जड़ा था वो कोई और नहीं, बल्कि पद्मिनी कोल्हापुरे थी. यह किस्सा साल 1982 में राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘प्रेम रोग’ के सेट से जुड़ा है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान, ऋषि कपूर के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे मुख्य भूमिका में थीं. एक सीन में, पद्मिनी के किरदार को ऋषि के किरदार को थप्पड़ मारना था. राज कपूर ने जो सीन को रियल बनाए रखने के लिए थप्पड़ को वास्तविक दिखाने पर जोर दिया.
एक्ट्रेस ने किया था खुलासा
पद्मिनी कोल्हापुरे ने बाद में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि लाइटिंग से लेकर कैमरे की खराबी तक की तकनीकी समस्याओं के कारण उस सीन को बार-बार फिल्माना पड़ा. अपने काम के प्रति समर्पित ऋषि कपूर ने उन्हें शूटिंग जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया, जिस कारण से उन्हें सात से आठ बार थप्पड़ पड़े.
3 साल बाद लिया बदला
एक्ट्रेस ने आगे बातचीत में बताया कि उस थप्पड़ सीन की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर ने मजाक में कहा था कि वह अपना बदला लेंगे. बाद में साल 1985 में ‘राही बदल गए’ की शूटिंग के दौरान एक थप्पड़ सीन शूटिंग करना था, जिसमें अभिनेता को पद्मिनी कोल्हापुरे को थप्पड़ मारना था. लेकिन ऋषि कपूर ने बिना किसी बदले की भावना के एक ही बार में फिल्म के इस सीन की शूटिंग कर ली.
‘प्रेम रोग’ फिल्म के बारे में
‘प्रेम रोग’ में शम्मी कपूर , नंदा, तनुजा, सुषमा सेठ, कुलभूषण खरबंदा , रज़ा मुराद , ओम प्रकाश, बिंदु भी शामिल थे. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) सहित चार फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे.