Live
Search
Home > मनोरंजन > जानें कौन हैं ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी, किया भारत छोड़ने का ऐलान, इंटरव्यू में बताई वजह

जानें कौन हैं ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी, किया भारत छोड़ने का ऐलान, इंटरव्यू में बताई वजह

हाल ही में एक इंटरव्यू में ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भारत छोड़ने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि भारत ने उन्हें बहुत कुछ दिया है लेकिन अब यहां उनकी आवाज सुनाई नहीं दे रही.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 3, 2026 18:21:33 IST

Mobile Ads 1x1

Who is Mandana Karimi: ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वे बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए इंडिया आई थीं. यहां उन्होंने  ‘भाग जॉनी’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ से मिली. वो शो में सेकेंड रनर अप रहीं. इसके अलावा वे लॉकअप, इश्कबाज, द कैसिनो और थार जैसे रियलिटी शो और टीवी सीरियल में नजर आई थीं. अब उन्होंने भारत छोड़ ईरान वापस जाने का फैसला लिया है.

उन्होंने एक इंटरव्यू में घोषणा करते हुए कहा कि अब देश छोड़ने का समय आ गया है. ऐसा करने के उनके अपने कारण हैं. यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और इजराइल का झगड़ा हो रहा है और इसके कारण UAE भी चपेट में आ गया है.

‘मेरे बैग पैक हो चुके हैं’

एक्ट्रेस ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में कहा, ‘जैसे ही झगड़ा रुकेगा, मैं यहां से चली जाऊंगी. वैसे भी मैं अब जा रही हूं, मेरे बैग पैक हो चुके हैं, मैं वैसे भी इंडिया छोड़ रही हूं. मुझे लग रहा है कि मैं इंडिया से ब्रेकअप कर रही हूं और ये मेरे लिए बहुत मुश्किल है क्योंकि मैं बहुत छोटी उम्र में इंडिया आई थी और इंडिया ने मुझे सब कुछ दिया है, मेरा मॉडलिंग, मेरा एक्टिंग करियर, प्यार और दोस्त सब  कुछ दिया है.’ उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि इंडिया में उनकी अपनी कोई आवाज नहीं है. 

कौन हैं मंदाना करीमी?

बता दें कि मंदाना करीमी का जन्म ईरान के तेहरान में 1988 में  हुआ था. वो लोकप्रिय ईरानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई . उन्होंने कई टीवी सीरियल, रियलिटी शो और फिल्मों में काम किया. उन्हें रियलिटी शो 9 से बड़ी पहचान मिली. उन्होंने  ‘मैं और चार्ल्स’, ‘क्या कूल हैं हम 3’ और ‘भाग जॉनी’ जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने कुछ समय पहले एक्टिंग से ब्रेक लेकर डिजाइनिंग और बिजनेस की ओर ध्यान लगाया. वहीं अब उन्होंने ईरान वापस जाने की घोषणा कर दी है.

MORE NEWS