Live
Search
Home > मनोरंजन > कौन है चंद्रिका दीक्षित के साथ दिखने वाला ‘मिस्ट्री मैन’? बताई रिश्ते की सच्चाई, पति ने भी मांगी माफी

कौन है चंद्रिका दीक्षित के साथ दिखने वाला ‘मिस्ट्री मैन’? बताई रिश्ते की सच्चाई, पति ने भी मांगी माफी

हाल ही में बिग बॉस फेम चंद्रिका दीक्षित को एक मिस्ट्रिी मैन के साथ देखा गया था. इसके बाद से लोग उनके रिलेशन की चर्चा कर रहे थे. वहीं अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया गया है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 2, 2026 13:44:42 IST

Mobile Ads 1x1

Chandrika Dixit and Mystery Man: हाल ही में वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित की कुछ फोटोज वायरल हुईं, जिसमें वे एख मिस्ट्री मैन के साथ शादी के जोड़े में नजर आई थीं. लोगों ने उन फोटोज के जरिए अंदाजा लगाया कि उन्होंने मिस्ट्री मैन से शादी कर ली है. हालांकि अब चंद्रिका और मिस्ट्री मैन ने अपनी पहचान उजागर की है. अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. वीडियो में चंद्रिका हिजाब पहने हुए नजर आईं. उनके साथ मिस्ट्री मैन टीका लगाए हुए नजर आए. चंद्रिका ने अस्सलाम वालैकुम कहा, तो मिस्ट्री मैन ने जय श्रीराम कहा. 

कौन है मिस्ट्री मैन?

मिस्ट्री मैन वीडियो में कहता है कि जिसे लोग चंद्रिका बानो समझने लगे थे, वो असल में चंद्रिका दीक्षित ही हैं. इसके बाद चंद्रिका ने उस लड़के नाम बताते हुए कहा कि उनके साथ दिख रहे शख्स का नाम सैफी है. दोनों ने एक-दूसरे के धर्म के फैंस को ग्रीटिंग करके इंसानियत को लेकर एक बड़ा मैसेज दिया. उन्होंने कहा कि राजनीति और धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत को समझिए.

सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं

चंद्रिका ने कहा कि आप लोगों ने हमारे रिश्ते को गलत नाम दे दिया था. वो हकीकत नहीं बल्कि गलतफहमियां हैं. वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा कि मिस्ट्री मैन के नाम का खुलासा. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ ने दोनों को बधाईयां दीं, तो कुछ लोग उनके रिस्ते पर सवाल उठाते नजर आए.

पति युगम ने मांगी माफी

वहीं चंद्रिका के पति युगम गेरा ने ‘द मानस शो’ पॉडकास्ट में माफी मांगी. उन्होंने बताया कि वो और चंद्रिका अलग-अलग रह रहे हैं. चंद्रिका को फेस करने में अजीब लग रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि उनकी गलती और शोहरत मिलने के बाद चंद्रिका उनसे दूर हो सकती हैं. वहीं उन्होंने कहा कि वे अपने रिश्ते को एक बार और मौका देना चाहते हैं. हालांकि अब सबकी नजरें चंद्रिका के जवाब पर टिकी हुई हैं.

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > कौन है चंद्रिका दीक्षित के साथ दिखने वाला ‘मिस्ट्री मैन’? बताई रिश्ते की सच्चाई, पति ने भी मांगी माफी

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 2, 2026 13:44:42 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS