Live
Search
Home > मनोरंजन > कौन हैं नबील गबोल? धुरंधर के जमील जमाली के कारण मुसीबत में फंसे; पहले खुद किया था ये दावा

कौन हैं नबील गबोल? धुरंधर के जमील जमाली के कारण मुसीबत में फंसे; पहले खुद किया था ये दावा

Nabeel Gabol: धुरंधर फिल्म के दोनों पार्ट में जमील जमाली के किरदार की वजह से नबील गबोल की मुसीबत बढ़ गई है. फिल्म का पहला पार्ट रिलीज होने के बाद उन्होंने खुद दावा किया था कि फिल्म में जमील जमाली का किरदार उनके जीवन से इंस्पायर है. लेकिन जब अब पता चला कि फिल्म के दूसरे पार्ट में जमील जमाली भारतीय जासूस हैं तो अब इनकी मुसीबत बढ़ गई है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 26, 2026 14:22:10 IST

Mobile Ads 1x1

Nabeel Gabol: ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar-2) की जबरदस्त सफलता ने हलचल मचा दी है और पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल अचानक सुर्खियों में आ गए हैं. शुरुआत में गबोल अपने किरदार ‘जमील जमाली’ से अपनी मिलती-जुलती शक्ल-सूरत का मजा ले रहे थे, लेकिन अब वे घबराए हुए हैं, क्योंकि फिल्म में जमाली को एक भारतीय जासूस के तौर पर दिखाया गया है. जैसे ही यूजर्स को इस बात की भनक लगी उन्होंने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया और पाकिस्तान के इस राजनेता को जमकर ट्रोल करने लगे.

धुरंधर-1 में जब जमील जमाली का एक राजनेता का था, जिसके बाद नबील गबोल ने दावा किया कि फिल्म का ये किरदार उससे मिलता जुलता है. अब जब धुरंधर-2 में पता चला कि जमील जमाली का किरदार एक भारतीय जासूस से इंस्पायर है तो अब उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है.

कौन हैं नबील गबोल?

नबील गबोल पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के कराची-स्थित एक तेज़-तर्रार नेता हैं, जो ‘ल्यारी’ इलाक़े का प्रतिनिधित्व करते हैं. अगर उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो उनमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं. उन्होंने पीपीपी में 20 साल से ज्यादा का समय बिताया, फिर 2013 में ल्यारी की अनदेखी के मुद्दे पर पार्टी छोड़ दिया. इस दौरान वो MQM से जुड़े रहे. लेकिन फिर 2017 में अपने बेटे के साथ पीपीपी में वापसी की. धुरंधर की रिलीज के बाद वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं.

ऑनलाइन हो रही ट्रोलिंग

धुरंधर-2 में जब पता चला कि जमील जमाली का किरदार एक भारतीय जासूस है तो उनकी मुसीबत में इजाफा हो गया और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे. एक यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कहा कि यह हैं नबील गबोल, जो फिल्म की शोहरत का मजा ले रहे थे. लेकिन ‘धुरंधर 2’ के बाद वे अचानक पूरी तरह से घबराहट के आलम में चले गए हैं. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह सिलसिला शुरू हो चुका है. गबोल ने अब खुद को ‘जमाली’ वाले किरदार से अलग दिखाना शुरू कर दिया है.

राकेश बेदी की सफाई

राकेश बेदी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि मैंने उसे बिल्कुल भी नहीं दिखाया है. मुझे समझ नहीं आता कि वह खुद को उस किरदार से क्यों जोड़ रहा है. मैंने तो बस उस रोल के लिए एक खास लुक अपनाया था. अब अगर किसी को लगता है कि मेरा हुलिया उससे मिलता-जुलता है, तो मैं इसमें क्या कर सकता हूं? इसमें मेरी कोई गलती नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि शायद विग और स्टाइलिंग की वजह से उसे लग रहा हो कि थोड़ी-बहुत समानता है. यह उसकी अपनी सोच है. लेकिन हम इस बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कर सकते.

नबील गबोल ने दी ये प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर नबील गबोल की प्रतिक्रिया सामने आई है. जिसमें उन्होंने फिल्म की आलोचना करते हुए कहा कि इसमें लयारी की गैंग हिंसा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जबकि उनका जोर देकर कहना है कि अब अपराध के आंकड़े गिरने से वहां ज्यादा सुरक्षा है. उन्होंने खाड़ी देशों में फिल्म की स्क्रीनिंग पर लगे बैन का शुक्रिया अदा किया, जिससे दुनिया भर के दर्शक एक गलत नज़रिए से बच गए. वीडियो में उन्होंने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि जमाली का किरदार उन्हें बिल्कुल भी नहीं दिखाता. 

MORE NEWS