Live
Search
Home > मनोरंजन > कौन हैं सायक चक्रवर्ती, क्या है उनसे जुड़ा बीफ विवाद? इस मशहूर रेस्टोरेंट को मांगनी पड़ी माफी

कौन हैं सायक चक्रवर्ती, क्या है उनसे जुड़ा बीफ विवाद? इस मशहूर रेस्टोरेंट को मांगनी पड़ी माफी

Sayak Chakraborty: पिछले 24 घंटों में बीफ विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है. सायक चक्रवर्ती नाम के शख्स की शिकायत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ ली.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 2, 2026 16:31:04 IST

Mobile Ads 1x1

Sayak Chakraborty Beef Cotroversy: कोलकाता के एक रेस्तरां से ऐसी घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. जब सायक चक्रवर्ती नाम के शख्स ने इसे लेकर इंटरनेट पर वीडियो डाला, तो तूफान सा आ गया. इसपर  लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. अब मामला यहां तक पहुंच गया है कि रेस्तरां के मालिक ने माफी मांगी है. चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला और कौन हैं सायक चक्रवर्ती.  

कौन हैं सायक चक्रवर्ती?

सायक चक्रवर्ती एक बंगाली अभिनेता और यूट्यूबर हैं, जो बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम करते हैं. उन्हें खास तौर पर पौराणिक धारावाहिक ‘महाप्रभु श्री चैतन्य’ में भगवान कृष्ण की भूमिका के लिए पहचाना जाता है. इसके अलावा जी बांग्ला के लोकप्रिय ऐतिहासिक धारावाहिक ‘करुणामयी रानी रश्मोनी’ में भी उनकी अहम भूमिका रही है, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली.

क्या है बीफ विवाद?

सायक चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कोलकाता के एक पब में खाना खाने गए थे. वहां उन्होंने मटन ऑर्डर किया, लेकिन उन्हें प्रतिबंधित बीफ परोसा गया. 

वीडियो में एक्टर ने क्या कहा?

वीडियो में अभिनेता ने बताया कि पहला ऑर्डर आने के बाद वे उसे खाने लगे. थोड़ी देर बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने एक और डिश लाकर बताया कि यह मटन स्टेक है. इसी बात से एक्टर को शक हुआ. उन्होंने पूछा कि अगर यह मटन है, तो पहले जो खाना दिया गया था, वह क्या था? यह शक धीरे-धीरे गुस्से में बदल गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सायक काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं. इसमें वह कहते हैं, ‘मैं एक ब्राह्मण हूं, आप मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें मटन की जगह गोमांस परोस दिया गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

होटल ने मांगी माफी

पार्क स्ट्रीट के मशहूर रेस्टोरेंट ओलीपब ने अब इस घटना के लिए माफी मांगी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट शेयर किया. इसमें लिखा, ’30 जनवरी की शाम को, एक वेटर की पूरी तरह से अनजाने में हुई गलती की वजह से यह घटना हुई. किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। हमें इस गलती का सच में अफसोस है और किसी को हुई किसी भी परेशानी के लिए माफी मांगते हैं. ओलीपब हमेशा धर्म, जेंडर, जाति से ऊपर उठकर सभी के लिए बराबर सम्मान के लिए खड़ा रहा है और लोगों को प्राथमिकता देता है. इस 80 साल के सफर में, हमने हमेशा अपने कस्टमर्स और कर्मचारियों के साथ सम्मान और देखभाल के साथ खड़े रहने की कोशिश की है. हम इस वादे को पूरा करते रहेंगे. इस दौरान हमारे शुभचिंतकों ने हमें जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उसके लिए हम सच में आभारी हैं. हमारे साथ खड़े रहने के लिए हर एक व्यक्ति का धन्यवाद.’

MORE NEWS