21
मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक एक अफवाह फैल गई, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए. इंटरनेट पर कुछ पोस्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा है और वे मुंबई के अस्पताल में भर्ती है. यह खबर तब फैली जब 24 फरवरी को उन्होंने अपना 63वां जन्मदिन मनाया ही था. जैसे ही यह खबर वायरल हुई, उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई. लेकिन जल्द ही संजय लीला भंसाली की टीम ने सामने आकर इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया. उनकी टीम ने साफ-साफ कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. संजय लीला भंसाली अस्पताल केवल अपने रूटीन मेडिकल चेकअप (नियमित जांच) के लिए गए थे और वे पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है.
परिवार और टीम का आधिकारिक स्पष्टीकरण
विवाद बढ़ता देख भंसाली प्रोडक्शंस और उनके परिवार ने एक आधिकारिक नोट जारी किया. परिवार ने साफ किया कि संजय लीला भंसाली बिल्कुल स्वस्थ है और वे अस्पताल केवल एक रूटीन मेडिकल चेक-अप (Routine Check-up) के लिए गए थे. बयान में कहा गया, मिस्टर संजय लीला भंसाली पूरी तरह ठीक है. वे नियमित जांच के लिए गए थे और चिंता की कोई बात नहीं है. उनकी टीम ने प्रशंसकों से अपील की है कि वे ऐसी अपुष्ट और संवेदनशील खबरों को बिना जांचे-परखे साझा न करें.
काम का अपडेट: ‘Love & War’ और नई रिलीज डेट
संजय लीला भंसाली इस समय अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘Love & War’ पर काम कर रहे है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. ताजा अपडेट के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट को अब 2027 के शुरुआती महीनों (जनवरी या फरवरी) तक टाला जा सकता है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी काफी बचा हुआ है. संजय लीला भंसाली ने अपना जन्मदिन भी किसी बड़ी पार्टी के बजाय अपनी इस फिल्म के सेट पर काम करते हुए ही मनाया.