इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Wikipedia Declares Ranbir And Alia Husband And Wife: बॉलीवुड का हॉटेस्ट कपल आलिया और रणबीर (Ranbir And Alia) हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। बता दें कि बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन इसी बीच अब इस कपल को इंटरनेट पर भी ऑफिशियली पति-पत्नी घोषित कर दिया गया है। दरअसल वर्ल्ड की पॉपुलर वेबसाइट विकिपीडिया (WIKIPEDIA) ने इस कपल के नाम के आगे पति-पत्नी का टाइटल एड कर दिया है। गूगल पर आलिया भट्ट का नाम सर्च करने पर उनका ‘बायो’ खुलकर आएगा, जिसमें एक स्पाउस का कॉलम होता है।
Awwwww ? Ranbir Kapoor & Alia Bhatt are already husband & wife on Wikipedia#RanbirAliaWedding #RanbirKapoor #AliaBhatt ?? pic.twitter.com/FObLOsXv86
— Ashh-Loove ♡♡♡ (@AishRanliaLoove) April 14, 2022
अब इस जगह पर रणबीर कपूर का नाम लिखा हुआ देखा जा सकता है। यानी की विकिपीडिया ने भी अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को आॅफिशियली पति पत्नी मान लिया है। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर के नाम के साथ भी यही देखने को मिल रहा है। अगर आप रणबीर कपूर का नाम सर्च करते हैं, तो गूगल पर उनका ‘बायो’ खुलकर आता है। इसमें उनका पूरा नाम, काम, परिवार और जन्मदिन दिखाई देता है। इसी के साथ स्पाउस का भी एक कॉलम आता है, जो पहले खाली था, लेकिन अब इस जगह पर आलिया भट्ट का नाम लिख दिया गया है।
Read More: Alia Bhatt Mangalsutra Connection रणबीर कपूर के लकी नंबर 8 से है आलिया भट्ट के मंगलसूत्र का कनेक्शन!
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.