9
हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह में जाकिर खान ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को इस फिल्म से गुपचुप तरीके से जलन हो रही है. ये बयान आते ही कॉमेडियन विवादों में आ गए. पहले अभिनेत्री अमीषा पटेल ने इसकी आलोचना की. अब मशहूर फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है.
क्या बोले सिद्धार्थ आनंद?
फिल्म ‘पठान’, ‘वॉर’ , ‘फाइटर’ और आगामी फिल्म ‘किंग’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर खान के इस मजाक पर नाराजगी जताई है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों में सभी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनके योगदान को कम आंकना वाकई बेवकूफी होगी.’ इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है.
Juhu – Bandra peeps have given all ATBB’s since the past 50 years. You have to be a real duffer to undermine their contribution 😂
— Siddharth Anand (@justSidAnand) April 7, 2026
जाकिर खान ने क्या कहा था?
हाल ही में कॉमेडियन जाकिर खान एक अवॉर्ड शो में बतौर होस्ट शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने धुरंधर 2 की सफलता का जिक्र करते हुए कहा, ‘कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दें, कितनी ही कहानियां डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें कि यह मेरी पसंदीदा फिल्म है. मगर सच तो ये है कि धुरंधर से सबकी जली तो है.’ उनकी इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोग कुछ लोगों हंसी छूट गई, और कई लोगों ने इसे हल्के-फुल्के व्यंग्य के रूप में लिया. हालांकि, इससे कई लोग नाराज भी दिख रहे हैं.
अमीषा पटेल ने भी जताया था विरोध
अभिनेत्री अमीषा पटेल भी कॉमेडियन के बयान पर विरोध जताया था. उन्होंने कहा, ‘यार, नकारात्मकता फैलाना बंद करो. फिल्म उद्योग ने धुरंधर को महत्व दिया है और उनका सम्मान किया है. शाहरुख, सलमान, सनी, ऋतिक, अजय आदि जैसे सुपरस्टार ने सिर्फ एक नहीं बल्कि 25 से अधिक मेगा हिट दिए हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे. चिल, गदर बहुत सालों से सबने मचाई है और आगे भी मचायेंगे.’
ये स्टारकास्ट ‘धुरंधर 2’ में मचा रहे बवाल
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.