Hindi News, हिंदी न्यूज़, Today Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, India News - India News
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा! 13 साल का करियर को किया खत्म, शेयर किया भावुक वीडियो
Mohammed Shami Test Retirement: 36 साल के भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है. शमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर अपने 13 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कहा दिया है. मोहम्मद शमी अब कभी भारत के लिए सफेद जर्सी में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था.
मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. अब 6 नवंबर 2026 को उन्होंने अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहने का फैसला किया. हालांकि वह अभी भी व्हाइट बॉल फॉर्मेट में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलते दिखाई देंगे.
मोहम्मद शमी ने शेयर किया भावुक वीडियो
36 साल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैं सफेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन इससे जुड़ी यादों को कभी नहीं. जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तो मेरे मन में सिर्फ एक ही सपना था. अपने देश के लिए कुछ करना. तब से लेकर आज तक, हर एक विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है. टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है.'
मोहम्मद शमी ने अपने उनके करियर में साथ देने के लिए तमाम साथियों का भी शुक्रिया कहा. उन्होंने आगे लिखा, 'आज भारी दिल और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं. इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीम मेट, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में मेरा साथ दिया और मुझ पर भरोसा बनाए रखा.'
MOHAMMED SHAMI's TEST RETIREMENT VIDEO 🥹💔 https://t.co/N1yUXLhm8h
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 6, 2026
मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर
करियर की बात करें, तो मोहम्मद शमी भारत के सबसे खूंखार तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उनका टेस्ट करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने साल 2013 में टेस्ट डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने भारत के लिए कुल 64 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 229 विकेट चटकाए, जिसमें 6 बार 5 विकेट हॉल लिया. उनका पारी में बेस्ट प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2018 में पर्थ में आया था. उस मैच की एक पारी में शमी ने 56 रन देकर 6 विकेट लिए थे. इतना ही नहीं, मोहम्मद शमी टेस्ट में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें भारतीय तेज गेंदबाज हैं.
मोहम्मद शमी ने टेस्ट में भारत के लिए गेंद के अलावा बल्ले से भी कई बार अहम योगदान किया. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 750 रन दर्ज हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2021 में लॉर्ड्स टेस्ट में शमी ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली थी, जिसके दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.
हृदय की बीमारी से परेशान था भक्त, ऑपरेशन सफल हुआ तो सांवलिया सेठ को चढ़ा दिया सोने का दिल
Sanwalia Seth Temple: राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलिया सेठ मंदिर क्तोंमें भ की अनूठी भेंट एक बार फिर चर्चा में है. यहां एक श्रद्धालु ने भगवान सांवलिया सेठ को 21 ग्राम सोने से बना दिल अर्पित किया है. इस सोने के दिल की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. खास बात यह है कि इस भेंट के पीछे सिर्फ धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि एक भावुक कहानी भी जुड़ी है. बताया जा रहा है कि जालोर निवासी यह श्रद्धालु हृदय संबंधी बीमारी से परेशान था. उसने भगवान सांवलिया सेठ से अच्छे इलाज और सफल ऑपरेशन की मन्नत मांगी थी. स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसने अपनी मन्नत पूरी करते हुए सोने का दिल भगवान के चरणों में समर्पित कर दिया.
ऑपरेशन सफल होने पर चढ़ाया सोने का दिल
मंदिर मंडल के अनुसार, जालोर से आए श्रद्धालु ने मंदिर के भेंट कक्ष में सोने का दिल जमा करवाया है. इस भेंट का वजन 21 ग्राम है और इसकी कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. श्रद्धालु ने अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं की है. बताया गया है कि वह हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहा था. बीमारी के दौरान उसने सांवलिया सेठ से अच्छे इलाज और ऑपरेशन सफल होने की प्रार्थना की थी. स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद वह अपनी मन्नत पूरी करने मंदिर पहुंचा और दिल के आकार की सोने की भेंट अर्पित की.
चांदी का दिल और सोने की बांसुरी भी चढ़ा चुके हैं भक्त
सांवलिया सेठ के दरबार में इस तरह की अनूठी भेंट पहली बार नहीं आई है. इससे पहले भी श्रद्धालु भगवान को चांदी का दिल, चांदी की सिल्ली और सोने की बांसुरी जैसी विशेष भेंट चढ़ा चुके हैं. इन अनूठे चढ़ावों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. कोई अपनी मनोकामना पूरी होने पर सोना अर्पित करता है तो कोई चांदी से बनी खास वस्तु भगवान को समर्पित करता है.
सांवलिया सेठ में भक्तों की अटूट आस्था
मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. भक्तों की मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान के सामने मांगी गई मुराद पूरी होती है. इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य और श्रद्धा के अनुसार सोना, चांदी और दूसरी वस्तुएं भेंट करते हैं. कई भक्त अपनी मनोकामना से जुड़ी विशेष वस्तु बनवाकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं. इस बार 21 ग्राम सोने का दिल इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके पीछे एक श्रद्धालु के बीमारी से उबरने और अपने आराध्य के प्रति आभार जताने की भावना जुड़ी है. चांदी के दिल से लेकर सोने की बांसुरी और अब सोने के दिल तक, सांवलिया सेठ के दरबार में भक्तों की अनूठी भेंट उनकी आस्था की अलग अलग कहानियां बयां करती हैं.
दिल्ली के कार शोरूम में भीषण आग, धू-धू कर जलीं कई गाड़ियां, सड़क पर जमा हुई लोगों की भीड़
Delhi car showroom fire: दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में शुक्रवार को एक कार शोरूम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम के अंदर खड़ी कई कारें इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते जलने लगीं. इमारत से उठते काले धुएं के घने गुबार ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. शोरूम के अंदर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते बचाव अभियान भी चलाया गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया.
शाम 3:47 बजे मिली आग लगने की सूचना
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुताबिक, शुक्रवार शाम 3 बजकर 47 मिनट पर कार शोरूम में आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के साथ ही इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुटे थे. दिल्ली पुलिस की टीमें भी मौके पर तैनात रहीं.
शोरूम में खड़ी कई कारें जलकर खाक
शोरूम में आग लगने के बाद वहां खड़ी कई कारें इसकी चपेट में आ गईं. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई वाहन एक साथ जलने लगे. इमारत से लगातार काले धुएं का गुबार निकल रहा था, जो काफी ऊंचाई तक दिखाई दे रहा था. आग पूरे परिसर में फैलने के कारण दमकलकर्मियों को इसे नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान शोरूम के अंदर लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान भी जारी रखा गया.
मौके पर जुटी भीड़, सड़क पर लगा जाम
कार शोरूम में आग की घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. सड़क से गुजर रहे लोग भी रुककर आग का वीडियो बनाने लगे. इससे शोरूम के आसपास सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई. हालात को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया, ताकि दमकल की गाड़ियों को आने-जाने और राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी न हो. फिलहाल शोरूम में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने और इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान में जुटी थीं. आग से कितनी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और घटना में कोई हताहत हुआ या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है.
Matrubhoomi release date: सलमान खान ने खोले 'मातृभूमि' के राज, सरकार के दबाव से लेकर फिल्म की कहानी तक पर तोड़ी चुप्पी
Matrubhoomi release date: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. फिल्म के टीजर और पोस्टर के बाद अब ट्रेलर लॉन्च के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं. मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सलमान खान ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करने के साथ ही बुजुर्ग दर्शकों के लिए खास घोषणा की. उन्होंने बताया कि 75 साल से अधिक उम्र के लोग महज 11 रुपये में फिल्म देख सकेंगे. इसके अलावा अभिनेता ने भारत-चीन संघर्ष पर आधारित फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी जवाब दिया.
4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान ने बताया कि 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म के 20 नवंबर को रिलीज होने की चर्चा थी. रिलीज में देरी की वजह बताते हुए सलमान ने कहा कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को बेहतर बनाने पर काम चल रहा था. आज दर्शक हर दृश्य को बारीकी से देखते हैं, इसलिए टीम चाहती थी कि फिल्म के विजुअल्स में कोई कमी न रहे. इसके अलावा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के चोटिल होने से भी शूटिंग का कार्यक्रम प्रभावित हुआ था.
75 साल से अधिक उम्र वालों को 11 रुपये का टिकट
ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने बुजुर्ग दर्शकों के लिए खास पहल का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 75 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए फिल्म का टिकट सिर्फ 11 रुपये रखा गया है. हालांकि, इस रियायती टिकट की बुकिंग और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.
भारत-चीन संघर्ष पर सलमान ने दिया जवाब
फिल्म को चीन के खिलाफ बताया जा रहा था. इस पर सलमान ने कहा कि यह धारणा गलत है. उन्होंने उन चर्चाओं को भी खारिज किया कि सरकार ने फिल्म की स्क्रिप्ट बदलने का दबाव बनाया था. अभिनेता के मुताबिक, फिल्म में दोनों देशों के सैनिकों और उनके परिवारों की परिस्थितियां दिखाई गई हैं. सैनिक एक-दूसरे को पसंद कर सकते हैं, लेकिन देश की सुरक्षा का सवाल आने पर राष्ट्र सबसे पहले होता है. फिल्म में किसी एक पक्ष को नकारात्मक दिखाने के बजाय सैनिकों के हालात को सामने रखा गया है.
'बैटल ऑफ गलवान' से बदला फिल्म का नाम
फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था. इसकी कहानी जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प से प्रेरित है. इस संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे. फिल्म में सलमान खान कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे. उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था.
अपूर्व लाखिया ने किया है निर्देशन
फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले हुआ है. इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जेन शॉ और अभिलाष चौधरी नजर आएंगे. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान अपने मजाकिया अंदाज में भी दिखे. उन्होंने कहा कि वह खुद टेंशन नहीं लेते, बल्कि दूसरों को देते हैं. फिल्म के गाने 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को लेकर भी चर्चा है, जिसे सलमान ने अपनी आवाज दी है. अब दर्शकों को 4 दिसंबर को फिल्म की रिलीज का इंतजार है.
CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम
CBSE Board Exam 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से 6 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम अपलोड किया गया. इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. इस बार परीक्षा कार्यक्रम 101 दिन पहले जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को अपनी तैयारी और रिवीजन के लिए पर्याप्त समय मिल सके. छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
16 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगी. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2027 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी. परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर लिखित माध्यम से किया जाएगा.
10वीं में 83 और 12वीं में 121 विषयों की होगी परीक्षा
सीबीएसई की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं के 83 विषयों और कक्षा 12वीं के 121 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस बार 10वीं कक्षा के लिए 26.5 लाख से अधिक और 12वीं कक्षा के लिए 19.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर 46 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे.
डेटशीट तैयार करते समय इन बातों का रखा गया ध्यान
बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय विद्यार्थियों के विषयों के चयन और उनकी तैयारी की जरूरतों को ध्यान में रखा है. प्रमुख विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल रखने की कोशिश की गई है, ताकि छात्रों को रिवीजन का समय मिल सके. साथ ही, यह भी ध्यान रखा गया है कि विद्यार्थियों के चुने हुए दो विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन न पड़ें. कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए भी परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है, ताकि बोर्ड परीक्षाएं समय पर पूरी हो सकें.
CBSE की वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट
कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपनी विषयवार डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए ये स्टेप फॉलो करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Latest @ CBSE' सेक्शन में जाएं.
कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद डेटशीट की पीडीएफ खुल जाएगी.
अपने विषयों की परीक्षा तारीख और समय जांचकर इसे डाउनलोड कर लें.
आधिकारिक डेटशीट: CBSE Class 10th और 12th Date Sheet 2027 PDF.
मौत से पहले फेसबुक लाइव पर छलका निशा भगत का दर्द, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए वीडियो में क्या-क्या कहा
Tribal leader Nisha Bhagat: झारखंड की आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के बाद उनका फेसबुक लाइव चर्चा में है. मौत से कुछ समय पहले किए गए इस लाइव वीडियो में उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार, पुलिस प्रशासन और जमीन से जुड़े कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि वह आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रही थीं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रशासन की भूमिका पर भी नाराजगी जताई थी. शुक्रवार, 6 नवंबर को रांची में निशा भगत अपने घर पर मृत पाई गईं. पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. हालांकि, उनकी मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों की जांच जारी है.
फेसबुक लाइव में सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल
निशा भगत ने अपने फेसबुक लाइव में कहा कि लोग उन्हें एक मजबूत महिला के रूप में जानते थे. उन्होंने दावा किया कि वह अपने समाज के हितों और अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठा रही थीं. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार की कमियों को सामने लाना और उनका विरोध करना गलत है, तो इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग महिलाओं को अपमानित और परेशान कर रहे हैं. निशा ने कहा कि वह लंबे समय से ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रही थीं और अब इन सबको सहन करना उनके लिए मुश्किल हो गया था.
जमीन से जुड़े लोगों और अजय तिर्की का भी लिया नाम
फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत ने जमीन से जुड़े कुछ लोगों पर आरोप लगाए. उन्होंने प्रशासन के प्रति भी नाराजगी जाहिर की. उनका कहना था कि उन्होंने कई बार अपनी सुरक्षा और परेशानियों को लेकर प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जरूरी मदद नहीं मिली. उन्होंने अजय तिर्की का नाम लेते हुए भी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए. हालांकि, लाइव में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
पिठोरिया थाना प्रभारी से फोन पर की बात
फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत ने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन किया. बातचीत में उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस चोर को पकड़ने में नाकाम रही. इसके अलावा, जिन लोगों पर उन्होंने अपनी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया था, उनके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं होने की बात कही.समाचार एजेंसी पीटीआई और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फोन पर अपनी जान को लेकर गंभीर बात कही थी. पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
माता-पिता और आदिवासी समाज के संघर्ष का किया जिक्र
अपने फेसबुक लाइव में निशा भगत ने माता-पिता का कई बार जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें बहुत प्यार से पाला है और उन्हें इस बात का दुख है कि उनकी वजह से परिवार को काफी कुछ सुनना पड़ रहा है.उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों और हितों के लिए लगातार आवाज उठाई. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों से उन्हें जिस सहयोग की उम्मीद थी, वह नहीं मिला. इसके बावजूद वह अपने समाज के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहीं. निशा भगत की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उनका शव पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा गया.
MP: रात में खेत में प्रेमी से मिलने गई लड़की, लगा करंट, मौके पर ही हो गई मौत, फिर युवक ने भाई को...
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां यहां रात के अंधेरे में प्रेमी से मिलने घर से निकली 19 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हो गई. युवती पड़ोसी गांव के रहने वाले प्रेमी से मिलने खेत के पास पहुंची थी. इसी दौरान खेत में लगी लोहे के तारों की बाड़ पार करते समय वह करंट की चपेट में आ गई. पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घटना रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती का पड़ोसी गांव में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग था. मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे युवक उससे मिलने गांव पहुंचा था.
दोनों ने युवती के घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत के पास मिलने की योजना बनाई थी. इसके बाद युवती भी परिवार को बिना बताए घर से निकलकर खेत की ओर पहुंच गई.
लोहे की बाड़ में दौड़ रहा था करंट
बताया जा रहा है कि खेत में प्रवेश करने के लिए युवती ने लोहे के तारों से बनी बाड़ पार करने की कोशिश की. इसी दौरान वह तारों में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई. बिजली का झटका इतना तेज था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, खेत के चारों ओर लोहे के कंटीले तारों की फेंसिंग की गई थी. आरोप है कि फसल और खेत की सुरक्षा के लिए इन तारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा था.
प्रेमी ने फोन कर भाई को दी मौत की सूचना
हादसे के बाद मौके पर मौजूद युवक घबरा गया. उसने किसी तरह युवती के भाई को फोन किया और घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. वहां युवती का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई.
खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर जवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जवा थाने के एएसआई अखिलेश्वर सिंह के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों और संबंधित लोगों से पूछताछ की.
खेत की बाड़ में करंट प्रवाहित किए जाने के मामले में खेत मालिक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों की ओर से प्रेमी पर कोई आरोप लगाए जाने की स्थिति में उसकी भूमिका की भी जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
20 साल पुराने अपहरण केस में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव बरी, नैनी जेल से गैंग चलाने का था आरोप
Babloo Srivastava acquitted: उत्तर प्रदेश के चर्चित अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को करीब 20 साल पुराने अपहरण मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है. लखनऊ की सीबीआई अदालत ने कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक के अपहरण से जुड़े मामले में उन्हें दोषमुक्त कर दिया है. इस केस में बबलू श्रीवास्तव पर आरोप था कि उन्होंने प्रयागराज की नैनी जेल में बंद रहने के बावजूद अपने गैंग के जरिए अपहरण की साजिश रची थी. हालांकि, अदालत में अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि वह जेल के भीतर से अपने गिरोह को संचालित कर रहे थे.
होटल मालिक के अपहरण की साजिश रचने का था आरोप
यह मामला कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक के अपहरण से जुड़ा है. अभियोजन पक्ष के मुताबिक, इस अपहरण की साजिश में बबलू श्रीवास्तव की भूमिका थी. आरोप लगाया गया था कि उस समय प्रयागराज की नैनी जेल में बंद होने के बावजूद वह अपने गैंग के संपर्क में थे और जेल से ही अपहरण की पूरी योजना तैयार कराई थी.
बचाव पक्ष की दलीलों के बाद मिला फैसला
बबलू श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता जिशान अल्वी ने अदालत में पक्ष रखा. बचाव पक्ष ने अभियोजन के आरोपों पर अपनी दलीलें पेश कीं. सुनवाई के दौरान अदालत के सामने यह साबित नहीं हो सका कि बबलू श्रीवास्तव नैनी जेल में रहते हुए अपने गिरोह को संचालित कर रहे थे और होटल मालिक के अपहरण की साजिश में उनकी भूमिका थी. इसके बाद सीबीआई अदालत ने उन्हें इस मामले में दोषमुक्त कर दिया.
पूर्व आईपीएस अधिकारी की किताब में भी हुआ था जिक्र
कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक के अपहरण से जुड़े इस मामले का उल्लेख पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय ने अपनी किताब में भी किया था. इस केस में बबलू श्रीवास्तव पर जेल में बंद रहते हुए अपहरण की साजिश रचने और अपने गिरोह को संचालित करने का आरोप लगाया गया था. सीबीआई अदालत के ताजा फैसले से बबलू श्रीवास्तव को इस मामले में राहत मिली है. हालांकि, इस फैसले को उनके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों से अलग समझना जरूरी है. अदालत ने उन्हें इसी अपहरण मामले में दोषमुक्त किया है.
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मचे बवाल के बीच वृंदावन में जुटे संत, संतों ने सनातन समाज को दिया ये संदेश
Dhirendra Shastri statement controversy: मथुरा के वृंदावन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर संतों और धर्माचार्यों की एक बड़ी सभा आयोजित की गई. ऐतिहासिक श्री राधाकांत मंदिर में हुई इस बैठक में संतों ने धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में एकजुटता दिखाई और सनातन समाज से आपसी विवादों से बचने की अपील की. वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के त्रिभंगी स्वरूप और उनकी बांकी चितवन को ब्रज की प्राचीन रसिक परंपरा का हिस्सा बताते हुए कहा कि धार्मिक कथनों को विवाद का विषय बनाने के बजाय उनके भाव और संदर्भ को समझना चाहिए.
श्री राधाकांत मंदिर में जुटे संत और धर्माचार्य
यह सभा ब्रज तीर्थ देवालय न्यास और धर्म रक्षा संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई. इसकी अध्यक्षता महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने की. बैठक में संतों, धर्माचार्यों और सनातन धर्मावलंबियों ने हिस्सा लिया. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर दिए गए बयान के बाद पैदा हुए विवाद पर चर्चा की गई. इस दौरान कई वक्ताओं ने उनके बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप का वर्णन ब्रज की भक्ति और रसिक परंपरा में लंबे समय से होता आया है.
श्रीकृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा को बताया प्राचीन परंपरा का हिस्सा
सभा में भागवताचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का त्रिभंगी स्वरूप सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है. भक्त कवियों और आचार्यों ने सदियों से अपनी रचनाओं में इस स्वरूप का वर्णन किया है. वहीं, अखाड़ा परिषद वृंदावन के अध्यक्ष महंत हरिशंकर दास नागा ने कहा कि ठाकुरजी की बांकी चितवन और त्रिभंगी मुद्रा का वर्णन रसिक संतों की परंपरा में मिलता है. ऐसे विषयों को विवाद के बजाय भक्तिभाव के नजरिये से समझना चाहिए.
संतों ने कहा- बयान को संदर्भ से अलग करके न देखें
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सनातन समाज को जागृत करने का काम कर रहे हैं. किसी के कथन को उसके संदर्भ से अलग करके विवाद खड़ा करना उचित नहीं है. वहीं, ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के महामंत्री आर.के. पांडेय ने कहा कि ब्रज के कण-कण में भगवान श्रीकृष्ण का वास है और बांके बिहारी का अर्थ उनके त्रिभंगी स्वरूप से जुड़ा है.
आपसी विवाद छोड़ संस्कृति के संरक्षण पर दें ध्यान
सभा की अध्यक्षता कर रहे महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज ने कहा कि जब तक किसी कथन के पीछे दुर्भावना न हो, उसे विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए. ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी ने सनातन समाज से अपील की कि अपनी ऊर्जा आपसी विवादों में लगाने के बजाय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में लगाएं. स्वामी देवानंद परमहंस और ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी ने भी संवाद और संयम बनाए रखने पर जोर दिया. इस तरह भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर उठे विवाद के बीच वृंदावन के संतों ने उनके समर्थन में एकजुटता दिखाई. सभा में वक्ताओं ने ब्रज की रसिक परंपरा, श्रीकृष्ण के त्रिभंगी स्वरूप और धार्मिक विषयों को समझने में संदर्भ एवं भाव के महत्व पर जोर दिया.
UP: पति पड़ा बीमार तो दामाद के साथ फरार हुई सास, बेटी की पहले ही हो चुकी है हत्या, बेटे ने पुलिस से की ये मांग
UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर अपने बीमार पति को छोड़कर दामाद के साथ फरार होने का आरोप लगा है. इतना ही नहीं, परिवार का दावा है कि महिला घर में जमीन के नीचे गाड़कर रखे गए पुश्तैनी गहने भी निकालकर अपने साथ ले गई. मामले में बीमार पति और उसका बेटा शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे हैं. उन्होंने महिला और दामाद के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
मामला अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव का है. महिला के बेटे ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत दी थी. आरोप है कि वहां सुनवाई नहीं होने पर वह अपने बीमार पिता के साथ एसपी जय प्रकाश सिंह से मिला. एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
15 साल पहले हुई थी बेटी की शादी
बेटे ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी बहन की शादी सोहरामऊ थाना क्षेत्र में हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद बहन के पति ने उसकी हत्या कर दी थी. बेटे का दावा है कि बहन के बच्चे की परवरिश को ध्यान में रखते हुए परिवार ने उस समय मुकदमा दर्ज नहीं कराया था.
शिकायत के मुताबिक, इसके बाद उसकी मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. बहनोई का घर आना-जाना भी शुरू हो गया. जब पिता ने इसका विरोध किया तो घर में विवाद होने लगे. परिवार का आरोप है कि मां और बहनोई के बीच नजदीकियां बनी रहीं और अब महिला उसी दामाद के साथ घर छोड़कर चली गई है.
जमीन खोदकर पुश्तैनी गहने ले जाने का आरोप
परिवार ने महिला पर घर में जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए पुश्तैनी गहने निकालकर ले जाने का भी आरोप लगाया है. बेटे और उसके बीमार पिता के मुताबिक, घर के अंदर एक गड्ढे में करीब 2 किलो चांदी और 80 ग्राम सोना रखा हुआ था. आरोप है कि महिला जमीन खोदकर ये गहने भी अपने साथ ले गई. परिवार का दावा है कि इन गहनों की कीमत लाखों रुपये है.
10 बिस्वा जमीन नाती के नाम कराने का आरोप
बेटे ने जमीन के हस्तांतरण को लेकर भी शिकायत की है. उसका आरोप है कि 14 सितंबर को उसकी मां ने दामाद के कहने पर पिता की खरीदी हुई 10 बिस्वा जमीन अपने नाती के नाम कर दी. परिवार को इसकी जानकारी बाद में हुई. बेटे का दावा है कि मां ने पिता को बताए बिना जमीन का नामांतरण करा दिया.
बीमार पति को अकेला छोड़ने का आरोप, एसपी से लगाई गुहार
शिकायतकर्ता बेटे के मुताबिक, उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं रहती. वह पहले गांव में चौकीदारी का काम करते थे. महिला के घर छोड़कर जाने के बाद बीमार पिता अकेले रह गए हैं.
परिवार ने पहले अजगैन थाने में शिकायत दी थी. हालांकि, बेटे का आरोप है कि वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद वह पिता के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की जांच कर मां व बहनोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. एसपी जय प्रकाश सिंह ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
UP Crime: युवती का भतीजे से था अवैध संबंध, रात में मिलकर आई, अगले दिन पति ने सिलबट्टे से...
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने सिलबट्टे से पत्नी के चेहरे, आंखों और माथे पर कई वार किए. गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में हत्या की वजह पत्नी के कथित प्रेम संबंध को लेकर दंपती के बीच चल रहा विवाद सामने आया है.
पूरा मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदरा गांव की है, जहां सुमन कुमार अपनी 28 वर्षीय पत्नी बिजमा देवी और तीन बच्चों के साथ रहता था. दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी.
पुलिस को रात में मिली थी हत्या की सूचना
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 2:30 बजे डायल-112 पर मंदरा गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की.
घर के अंदर महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था. पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और शक के आधार पर पति सुमन कुमार को हिरासत में ले लिया.
भतीजे से संबंध के शक में होता था झगड़ा
पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के भतीजे के साथ कथित प्रेम संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. आरोपी के मुताबिक, बुधवार रात भी उसकी पत्नी कथित तौर पर उस युवक से मिली थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि सुमन तीन दिन पहले ही पत्नी को उसके मायके से वापस लेकर आया था. पुलिस अब आरोपी के बयान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
पलटन बाजार में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, ग्राहक ने हेलमेट से पीटा तो चाय विक्रेता ने फेंकी खौलती चाय
Paltan Bazaar fight: पलटन बाजार में मामूली विवाद के बाद ग्राहक और चाय विक्रेता के बीच जमकर मारपीट हो गई. देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि एक ग्राहक ने चाय विक्रेता पर हेलमेट से हमला कर दिया. इसके जवाब में चाय विक्रेता ने भी उस पर उबलती हुई गर्म चाय से भरा बर्तन फेंक दिया. अचानक हुई इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया.
हेलमेट से चाय विक्रेता पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, पलटन बाजार में किसी बात को लेकर ग्राहक और चाय विक्रेता के बीच विवाद शुरू हुआ था. शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि ग्राहक ने अपना आपा खोते हुए हेलमेट से चाय विक्रेता पर हमला कर दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी.
जवाब में विक्रेता ने फेंका खौलती चाय का बर्तन
हमले के बाद चाय विक्रेता ने भी जवाबी कार्रवाई की. उसने दुकान पर मौजूद उबलती हुई गर्म चाय से भरा बर्तन ग्राहक की तरफ फेंक दिया. इस तरह मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया. घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई.
बाजार में बुल्स का तूफान, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई छलांग, निवेशकों की दौलत में 1 लाख करोड़ रुपये जुड़े
Stock Market Rally:  शेयर बाजार में शुक्रवार, 6 नवंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन BSE Sensex और NSE Nifty दोनों 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए. बैंकिंग, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी ने बाजार को नई ताकत दी. इस तेजी से निवेशकों की दौलत में एक ही दिन में करीब 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.
शुक्रवार को सेंसेक्स 1,718.01 अंक यानी 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 81,028.02 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 493.75 अंकों यानी 2.01 फीसदी की तेजी आई और यह 25,030.35 के स्तर पर पहुंच गया. इस तेजी के साथ निफ्टी एक बार फिर 25,000 के अहम स्तर के पार निकल गया.
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर हरे निशान में बंद
शुक्रवार की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 बढ़त के साथ बंद हुए. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर सबसे ज्यादा 6.15 फीसदी उछलकर 3,295 रुपये पर पहुंच गया.
इसके अलावा ICICI Bank में 4.65 फीसदी और HDFC Bank में 3.56 फीसदी की तेजी आई. Titan का शेयर 3.36 फीसदी और Axis Bank का शेयर 3.19 फीसदी चढ़ा. Kotak Mahindra Bank में भी 2.68 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई.इसके अलावा Tata Steel, NTPC, Adani Ports, Sun Pharma, Larsen & Toubro और UltraTech Cement जैसे शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए.
हालांकि, बाजार की इस तेजी के बीच Power Grid का शेयर गिरावट में बंद होने वाला सेंसेक्स का इकलौता स्टॉक रहा. इसमें 0.57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.
बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
निफ्टी 50 में भी बैंकिंग और ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया. M&M का शेयर 5.11 फीसदी बढ़कर 3,287.20 रुपये पर बंद हुआ. ICICI Bank में 4.75 फीसदी और HDFC Life में 3.95 फीसदी की तेजी आई.
HDFC Bank का शेयर 3.72 फीसदी और Titan 3.42 फीसदी चढ़ा. Axis Bank में 3.35 फीसदी और NTPC में 3.11 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. SBI Life Insurance, Kotak Mahindra Bank और Adani Ports के शेयरों में भी 2.76 से 2.82 फीसदी तक की तेजी रही.
दूसरी तरफ, कुछ शेयरों में बिकवाली भी देखने को मिली. Timken India 0.58 फीसदी, Eicher Motors 0.56 फीसदी और Shriram Finance 0.30 फीसदी गिरकर बंद हुए. Grasim Industries में मामूली 0.02 फीसदी की गिरावट आई.
निवेशकों की दौलत में 1 लाख करोड़ रुपये का इजाफा
शेयर बाजार में आई इस तेजी का सीधा फायदा निवेशकों को मिला. शुक्रवार को BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 5,03,10,727 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक कारोबारी सत्र में निवेशकों की संपत्ति में करीब 1 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई.
(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)
यह भी पढ़ें: LG Electronics के शेयर में आएगी तेजी? मुनाफा 26% बढ़ा, Jefferies ने दिया 1,950 रुपये का नया टारगेट
मुंबई की सोसाइटी में बुजुर्ग महिला से लूट, पहले की बातचीत फिर अचानक कर दिया हमला, गले से चेन छीनकर हुआ फरार
Mumbai crime news: मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्थित एक रिहायशी सोसाइटी में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले महिला से किसी परिचित का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की. महिला को उस पर शक नहीं हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद युवक ने अचानक उन पर हमला कर दिया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया. लूट की यह पूरी वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है.
लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं बुजुर्ग महिला
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना कांदिवली पश्चिम के उमंग अपार्टमेंट की है. वारदात के समय बुजुर्ग महिला अपने घर के बाहर लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और उनसे आसपास रहने वाले किसी परिचित के बारे में पूछताछ करने लगा. युवक ने सामान्य तरीके से बातचीत की, जिससे महिला को उस पर कोई शक नहीं हुआ.
अचानक हमला कर गले से छीन ली सोने की चेन
बातचीत के दौरान ही आरोपी ने अचानक महिला पर हमला कर दिया. इससे पहले कि वह कुछ समझ पातीं, युवक उनके गले से सोने की चेन छीनकर मौके से भाग निकला. अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग महिला घबरा गईं. आरोपी ने पहले बातचीत के जरिए महिला का भरोसा जीतने की कोशिश की और फिर मौका मिलते ही लूट की वारदात को अंजाम दे दिया.
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में एक युवक बुजुर्ग महिला के पास पहुंचकर उनसे बातचीत करता दिखाई दे रहा है. कैमरे में दर्ज तारीख 3 नवंबर 2026 है और वारदात का समय रात करीब 9 बजकर 23 मिनट बताया जा रहा है. पुलिस इसी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही उसके आने जाने और वारदात से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है. वारदात के बाद बुजुर्ग महिला की शिकायत पर कांदिवली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है. फिलहाल उसकी गिरफ्तारी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.रिहायशी सोसाइटी के भीतर हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. खासकर बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इस वारदात ने एक बार फिर दिखाया है कि अनजान व्यक्ति से बातचीत करते समय सतर्क रहना कितना जरूरी है.
पर्दे पर कितनी बार बदले भगवान राम के रूप? अरुण गोविल से रणबीर कपूर तक इन सितारों ने निभाया किरदार
Movies on Ramayana: राम की कहानी सदियों पुरानी है, लेकिन हर दौर में इसकी लोकप्रियता बनी रही है. भारतीय जनमानस में भगवान राम आस्था, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं. यही वजह है कि सिनेमा और टेलीविजन पर राम की कहानी को कई बार अलग-अलग अंदाज में पेश किया गया. कभी अरुण गोविल ने राम के रूप में घर-घर में पहचान बनाई, तो कभी एनटी रामा राव और प्रभास जैसे अभिनेताओं ने यह किरदार निभाया. अब रणबीर कपूर भी फिल्म 'रामायण' में राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि राम की कहानी भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि जापान, थाईलैंड, कंबोडिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी इस पर फिल्में और एनिमेशन बनाए गए.
सिनेमा के शुरुआती दौर में पर्दे पर आए राम
भारतीय सिनेमा के शुरुआती दौर में पौराणिक कहानियां फिल्मकारों की पसंद थीं. दादा साहेब फाल्के ने 1917 में 'लंका दहन' फिल्म के जरिए रामायण के प्रसंग को पर्दे पर उतारा. मूक फिल्म में अन्ना सालुंके ने राम और सीता दोनों की भूमिका निभाई थी. इसके बाद 1943 में विजय भट्ट की 'राम राज्य' आई, जिसमें प्रेम अदीब ने राम का किरदार निभाया. दक्षिण भारतीय सिनेमा में एनटी रामा राव ने भी राम की भूमिका से खास पहचान बनाई. वह 'लव कुश' और 'श्री राम पट्टाभिषेकम' जैसी फिल्मों में नजर आए.
अरुण गोविल बने घर-घर में पहचाने जाने वाले राम
साल 1987 में रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ. इसमें अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई. धारावाहिक की लोकप्रियता ऐसी थी कि रविवार की सुबह लोग टीवी के सामने बैठ जाते थे. अरुण गोविल की शांत मुस्कान और सहज अभिनय ने राम की ऐसी छवि बनाई, जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं. 2008 में गुरमीत चौधरी ने टीवी धारावाहिक 'रामायण' में राम की भूमिका निभाई. वहीं 2015 के 'सिया के राम' में आशीष शर्मा राम बने. इस धारावाहिक में कहानी को सीता के नजरिये से दिखाया गया.
जापान में एनिमेशन, थाईलैंड में फ्यूचरिस्टिक रामायण
1992 में भारत और जापान के सहयोग से 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' एनिमेशन फिल्म बनाई गई. जापानी फिल्मकार युगो साको और भारतीय एनिमेशन कलाकार राम मोहन इससे जुड़े थे. फिल्म में भारतीय महाकाव्य को जापानी एनिमेशन शैली में पेश किया गया. थाईलैंड में रामायण को 'रामाकियन' कहा जाता है. 2023 की फिल्म 'मंत्रा वॉरियर: द लीजेंड ऑफ द एट मून्स' में रामकथा को भविष्य की काल्पनिक दुनिया में दिखाया गया. इसमें आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स और विज्ञान-कथा के तत्व शामिल किए गए.
कंबोडिया और इंडोनेशिया में भी लोकप्रिय रामकथा
कंबोडिया में रामायण को 'रीमकर' कहा जाता है और राम को 'प्रीह रीम' के नाम से जाना जाता है. यहां रामकथा साहित्य, नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं का हिस्सा है. वहीं इंडोनेशिया में रामायण की लोकप्रियता वहां की कला और रंगमंच में दिखाई देती है. 2006 में निर्देशक गरिन नुग्रोहो की फिल्म 'ओपेरा जावा' आई, जिसमें रामायण के सीता हरण प्रसंग को आधुनिक समाज के संदर्भ में पेश किया गया.
रणबीर कपूर की रामायण पर टिकी नजरें
अब नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म के जरिए रामकथा को बड़े पैमाने पर आधुनिक तकनीक और विजुअल इफेक्ट्स के साथ पेश करने की कोशिश की गई है. इस तरह राम की कहानी ने सिनेमा में एक लंबा सफर तय किया है. हर देश और हर दौर ने इसे अपने नजरिये से प्रस्तुत किया, लेकिन रामकथा के प्रति लोगों का आकर्षण आज भी कायम है.
U19 Asia Cup 2026: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने मचाया धमाल
India vs Nepal Under 19: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान को आगे बढ़ाया है. शुक्रवार (6 नवंबर) को अल अमेरात में खेले गए मुकाबले में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हरा दिया. नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग रहे. उन्होंने कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और टीम को आसान जीत दिलाई. अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 8 नवंबर को पाकिस्तान से होगा.
आर्यवीर सहवाग ने 34 गेंदों में जड़ी फिफ्टी
129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार शुरुआत दिलाई. आर्यवीर ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और क्रीज पर नजरें जमाने के बाद बड़े शॉट खेलने शुरू कर दिए. उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए. अपनी पारी में आर्यवीर ने सात चौके और चार छक्के लगाए.आर्यवीर ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अभय यादव की गेंद पर छक्का लगाकर 50 रन का आंकड़ा पार किया. दूसरी ओर कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी उनका अच्छा साथ दिया. लक्ष्य ने 63 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर भारत को 19.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए जीत दिला दी.
नेपाल की टीम 128 रन पर हुई ऑलआउट
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी. पूरी टीम 42.3 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. नेपाल की ओर से दर्श सोनार ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. उन्होंने 93 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. वहीं आशीष लुहार ने 45 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल रहे. दर्श सोनार और आशीष लुहार के बीच पांचवें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई. इनके अलावा सलामी बल्लेबाज नीरज कुमार यादव ने 48 गेंदों पर 20 रन बनाए. नेपाल के बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.
ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने झटके 3-3 विकेट
भारत की ओर से गेंदबाजी में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. ईशान सूद ने 10 ओवर में 18 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया. वहीं अर्जुन राजपूत ने 5.3 ओवर में आठ रन देकर तीन विकेट हासिल किए. यशवीर गौड़ ने दो विकेट झटके, जबकि मनाल चौहान और काव्या पटेल को एक-एक सफलता मिली. भारतीय गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने नेपाल की टीम को 128 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई.
8 नवंबर को पाकिस्तान से होगी भारत की भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप 2026 में कुल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीमें शामिल हैं. वहीं ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया को जगह मिली है. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. भारतीय टीम का अगला मुकाबला 8 नवंबर को पाकिस्तान से होगा. इसके बाद 10 नवंबर को भारत की भिड़ंत संयुक्त अरब अमीरात से होगी. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 14 नवंबर को आयोजित होगा.
Dhanteras Puja: धनतेरस पर घर की इन 5 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए न भूलें ये परंपरा
Dhanteras Puja: धनतेरस का त्योहार दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा करने के साथ सोना, चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने की परंपरा है. धनतेरस की शाम दीपदान का भी विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन घर के अलग अलग हिस्सों में दीपक जलाने से सुख समृद्धि और खुशहाली का वास होता है. खासतौर पर घर की पांच जगहों पर दीपक जलाने की परंपरा प्रचलित है. आइए जानते हैं कि धनतेरस की शाम किन पांच जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है.
घर के मुख्य दरवाजे पर जलाएं दीपक
धनतेरस की शाम घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में मुख्य द्वार को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है. इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के प्रवेश का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में शाम के समय मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं. चाहें तो दरवाजे के दोनों ओर भी दीपक रख सकते हैं. ध्यान रखें कि दीपक सुरक्षित जगह पर हो, जहां किसी के पैर से वह बुझ न जाए.
तुलसी के पौधे के पास जलाएं घी का दीपक
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है. घरों में रोजाना तुलसी के पास दीपक जलाने की परंपरा है. धनतेरस के दिन भी शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाया जा सकता है. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख शांति बनी रहती है. इसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से भी जोड़कर देखा जाता है.
घर के मंदिर में जलाएं दीपक
धनतेरस के दिन घर के मंदिर में दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. पूजा के दौरान घी या तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं. धार्मिक मान्यता है कि मंदिर में दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता और सुख समृद्धि बनी रहती है. इसके साथ ही भगवान से परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करें.
दक्षिण दिशा में जलाएं यमराज के नाम का दीपक
धनतेरस पर यमराज के नाम से दीपदान करने की विशेष परंपरा है. इसे यम दीपक कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस की शाम घर के बाहर दक्षिण दिशा में यमराज के नाम का दीपक जलाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इससे यमराज प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से रक्षा करते हैं. यह दीपक परिवार की लंबी आयु और मंगलकामना के लिए जलाया जाता है.
छत, बालकनी और आंगन में जलाएं दीये
धनतेरस की शाम घर की छत, बालकनी और आंगन में भी दीपक जलाने चाहिए. पहले के समय में लोग घर के कोने कोने में मिट्टी के दीये जलाकर रोशनी करते थे. आज भी इस परंपरा को निभाया जाता है. आप घर के उन हिस्सों में भी दीपक रख सकते हैं, जहां अंधेरा रहता है. धार्मिक मान्यता है कि दीपों से रोशन घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है. हालांकि, दीपक जलाते समय सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है.
Delhi MCD Parking: दिल्ली में पार्किंग की समस्या होगी खत्म? MCD ने 6 हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए बनाया बड़ा प्लान
Delhi MCD Parking: दिल्ली में पार्किंग को लेकर लोगों को परेशानी होती है. पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लोगों को अपनी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी करनी पड़ती है. हालांकि पार्किंग की सुविधा से काफी हद तक राहत के लिए प्लानिंग की जा रही है. शुक्रवार को MCD अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यवस्थित पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की योजना के तहत, छह जिलों में 14 मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा है. इन सभी परियोजनाओं में कुल मिलाकर 6,052 वाहनों को खड़ा करने की क्षमता होगी.
ये प्रस्तावित परियोजनाएं सेंट्रल, सेंट्रल नॉर्थ, वेस्ट, नॉर्थ ईस्ट, ईस्ट और ओल्ड दिल्ली जिलों में फैली हुई हैं. इनमें से पहले चार जिलों में तीन-तीन पार्किंग सुविधाएं, जबकि ईस्ट और ओल्ड दिल्ली में एक-एक सुविधा बनाने की योजना है.
कहां-कहां बनेगी पार्किंग?
सबसे बड़ी परियोजना ईदगाह रोड स्थित नबी करीम में प्रस्तावित है, जिसमें 2,142 वाहनों के खड़े होने की क्षमता होगी. इसके अलावा, अन्य परियोजनाएं करोल बाग, पीतमपुरा, शालीमार बाग, जनकपुरी और प्रीत विहार जैसे व्यस्त कमर्शियल और रिहायशी इलाकों में बनाई जाएंगी. ये प्रस्ताव ऐसे समय में आए हैं जब शहर के कई हिस्सों में, खासकर घनी आबादी वाले इलाकों और कमर्शियल हब में, पार्किंग की जगह मिलना और सड़क किनारे की जगह का प्रबंधन करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. यहां सीमित जगह के लिए वाहनों के बीच होड़ लगी रहती है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन 14 परियोजनाओं में से ओल्ड दिल्ली के बाद सेंट्रल नॉर्थ जिले में सबसे ज्यादा पार्किंग सुविधाएं प्रस्तावित हैं. यहां तीन सुविधाओं में कुल 1,277 ECS (इक्विवेलेंट कार स्पेस) की क्षमता होगी.
पजल पार्किंग बनाई जाएगी
इनमें पीतमपुरा में 400 ECS वाली 'पज़ल पार्किंग', शालीमार बाग में 187 ECS वाली मल्टीलेवल शटल/पज़ल पार्किंग, और रानी बाग में 690 ECS वाली मल्टीलेवल कार पार्किंग शामिल हैं. नॉर्थ ईस्ट जिले में नंद नगरी, बाबरपुर और शास्त्री पार्क में तीन परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनमें कुल 1,057 वाहन खड़े किए जा सकेंगे. अधिकारियों ने बताया कि शास्त्री पार्क में प्रस्तावित सुविधा की क्षमता 577 ECS होगी. इसमें एक बेसमेंट, एक स्टिल्ट फ्लोर और चार अतिरिक्त मंजिलें होंगी.
वेस्ट जिले में कितनी गाड़ियां हो सकेंगी पार्क
आंकड़ों के मुताबिक, वेस्ट जिले में 576 ECS की कुल क्षमता वाली तीन परियोजनाएं प्रस्तावित हैं. इनमें हरि नगर के DDU अस्पताल कम्युनिटी सेंटर और जनकपुरी के डिस्ट्रिक्ट सेंटर में 'पज़ल पार्किंग' सुविधाएं, तथा मादीपुर के कम्युनिटी सेंटर में कमर्शियल स्पेस के साथ एक मल्टीलेवल पार्किंग सुविधा शामिल है. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में प्रस्तावित तीन सुविधाओं में, जहाँ कुल 800 वाहनों के खड़े होने की जगह होगी, करोल बाग के अजमल खान रोड और ओल्ड राजेंद्र नगर की परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा, प्रीत विहार मार्केट के कम्युनिटी सेंटर में भी 200 वाहनों के लिए एक पार्किंग सुविधा प्रस्तावित की गई है.
लियो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सनलाइट विद्यालय में दिवाली समारोह और स्नेह मिलन समारोह आयोजित
सूरत (गुजरात) [भारत], 6 नवंबर: लियो ग्रुप एजुकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित सनलाइट विद्यालय में उत्साहपूर्वक दिवाली समारोह और स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टियों द्वारा उपस्थित सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और पारंपरिक रूप से उपहारों का वितरण किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम में लियो ग्रुप ऑफ स्कूल्स के ट्रस्टी श्री रामजीभाई गोंडलिया, विनुभाई कथीरिया, जीतुभाई गोंडलिया, दिव्येशभाई लाखाणी तथा संस्थान के ट्रस्टी श्री जयसुखभाई कथीरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति अपने परिवारों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान, विद्यालय में 24 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवाएं देने वाले हीराभाई चावड़ा अपने आगामी प्रगतिशील कदमों के रूप में राजकोट की ओर प्रस्थान कर रहे थे। इस अवसर पर उन्हें और उनकी धर्मपत्नी वर्षाबेन चावड़ा को संस्थान परिवार द्वारा नम आंखों और भव्य शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।
पूरे कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व का उत्सव मनाया और वातावरण उत्साह तथा आनंद से भर गया।
LG Electronics के शेयर में आएगी तेजी? मुनाफा 26% बढ़ा, Jefferies ने दिया 1,950 रुपये का नया टारगेट
LG Electronics India के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने कंपनी के शेयर पर अपना सकारात्मक रुख बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने सितंबर 2026 तिमाही के नतीजों को मजबूत बताते हुए शेयर का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है. Jefferies ने पहले इस शेयर के लिए 1,895 रुपये का टारगेट दिया था, जिसे अब बढ़ाकर 1,950 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर के पिछले बंद भाव 1,692.85 रुपये से इसमें करीब 15 फीसदी की तेजी आ सकती है.
कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे, प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग और नए कारोबार में विस्तार की योजना को देखते हुए Jefferies ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है.
बिक्री में 20% और मुनाफे में 26% की बढ़ोतरी
Jefferies के मुताबिक, LG Electronics India ने सितंबर 2026 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि नेट प्रॉफिट 26 फीसदी बढ़ा.
कंपनी के ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) में भी पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 60 बेसिस पॉइंट का सुधार हुआ है. ब्रोकरेज के मुताबिक, इसके पीछे प्रीमियम प्रोडक्ट्स की बढ़ती बिक्री और कीमतों में बढ़ोतरी बड़ी वजह रही.
कंपनी के किफायती उत्पादों यानी मास सेगमेंट के साथ प्रीमियम सेगमेंट में भी अच्छी मांग देखने को मिली है. LG की Essential Series ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है. इससे कंपनी को बिक्री और मुनाफे दोनों में बढ़त हासिल करने में मदद मिली.
नए कारोबार में विस्तार की तैयारी
LG Electronics अब सिर्फ टीवी, फ्रिज और दूसरे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों तक सीमित नहीं रहना चाहती. कंपनी Vehicle Solutions से जुड़े B2B कारोबार में भी विस्तार की तैयारी कर रही है. इससे कंपनी के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं.
इसके अलावा कंपनी ने Chest Freezers और French Door Refrigerators जैसे नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं. Jefferies का मानना है कि प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग और नए प्रोडक्ट लॉन्च से कंपनी की ग्रोथ को आगे भी सपोर्ट मिल सकता है.
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिक्री में मिड-टीन्स यानी करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान बरकरार रखा है. वहीं, ऑपरेटिंग मार्जिन लो-डबल डिजिट में रहने की उम्मीद है.
शेयर में पहले ही 22% की तेजी
Jefferies ने LG Electronics पर BUY रेटिंग बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस 1,950 रुपये कर दिया है. हालांकि, निवेशकों को यह भी ध्यान रखना होगा कि शेयर में पहले ही अच्छी तेजी आ चुकी है. साल 2026 में अब तक यह करीब 22 फीसदी चढ़ चुका है.
वैल्यूएशन के लिहाज से भी शेयर सस्ता नहीं है. यह अगले एक साल के अनुमानित मुनाफे के मुकाबले करीब 47 गुना P/E पर कारोबार कर रहा है, जो इसके ऐतिहासिक औसत से लगभग 5 फीसदी ज्यादा है.
Jefferies ने अपने मुनाफे के अनुमानों में बदलाव नहीं किया है, बल्कि नए वित्त वर्ष के अनुमानों के आधार पर टारगेट प्राइस बढ़ाया है. ब्रोकरेज ने LG Electronics को अपनी टॉप पिक में भी शामिल रखा है.
(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)
यह भी पढ़ें:  शेयर बाजार में IPO की सुनामी, कंपनियों ने जुटाए 2.12 लाख करोड़, अब 238 कंपनियों की नजर निवेशकों की जेब पर