संबंधित खबरें
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक किस पर बरसेगी आज मां सरस्वती की असीम कृपा, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल!
आंखों से दूर लेकिन उतना ही खास इस मंदिर का सातवां दरवाजा…जिस दिन गया खुल पूरी धरती को एक ही पल में कर देगा भस्म!
Pishach Yoga: शनि-राहु की युति से बनने जा रहा है पिशाच योग, इन 5 राशियों का बेड़ा गर्क करके रख देगा ये मायाजाल!
Basant Panchami पर कर लिए अगर ये 9 उपाय तो सात पीढ़ियों तक का मिट जाएगा दोष, इन मंत्रों के जाप से मिलेगा इतना लाभ की दुख देखने को तरस जाएंगे आप
बुरा वक्त शुरू होने से पहले सपने में मिलते है ये 4 खतरनाक संकेत, पहले से ही कर देते है सतर्क
50 रुपए गुच्छा मिलने वाला ये फूल बसंत पंचमी पर पलट देगा का आपकी किस्मत, जानें मां सरस्वती को कैसे करें अर्पित?
Hartalika Teej 2022: आज पूरे देश में हरतालिका तीज का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्रप्ति के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और निर्जला व्रत करती हैं। हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती हैं।
धार्मिक मान्यतानुसार हरतालिका तीज के दिन दान देना अत्यंत शुभ होता है। आइए आपको बताते हैं कि इस दिन किन चीजों के दान देने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है।
शास्त्रीय मान्यताओं के मुताबिक, हरतालिका तीज व्रत के दिन गेहूं का दान देना चाहिए। गेहूं का दान करना बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। व्रती को इस दिन गेहूं तथा जौ का दान करना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
हरतालिका तीज व्रत के दिन चावल का दान करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। कच्चे चावल को अक्षत कहा जाता है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि हरतालिका तीज के दिन अक्षत का दान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार, इस दिन फलों का दान करना अत्यंत शुभ होता है। हरतालिका तीज व्रत के दिन व्रती महिलाओं को फलों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन मंदिरों में भी फल का दान कर सकते हैं।
हरतालिका तीज व्रत के मौके पर उड़द और चने की दाल का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि आज के दिन इन चीजों का दान करने के बाद ही सुहागिन व्रती महिलाओं को पारण करना चाहिए। मान्यतानुसार ऐसा करने से उन सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.