होम / Navratri 2021 : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय

Navratri 2021 : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में करें ये उपाय

Sunita • LAST UPDATED : October 10, 2021, 7:23 am IST

Navratri 2021 : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा धरती लोक पर आती हैं और भक्तों के बीच ही रहती हैं। इसलिए इन नौ दिनों में माता रानी की भक्ति और पूजा का फल ज्यादा और जल्दी मिलता है। इस कारण माता रानी को प्रसन्न करने के लिए आप इनमें से कोई भी उपाय अपना सकते हैं।

कमल का पुष्प पर करें माता को विराजमान (Navratri 2021)

मान्यताओं के अनुसार कमल का पुष्प माता रानी को बहुत प्रिय है। नवरात्रि पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को कमल के पुष्प पर विराजमान करके देवी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से माता अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूरी करती हैं।

Read Also : Milk And Jaggery Benefits: गुड़ की तरह ही मीठे हैं गुड़ और गर्म दूध के फायदे

घर के बाहर बनाएं स्वास्तिक का निशान (Navratri 2021)

हिन्दू धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह का बहुत महत्व है। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन मंदिर में और घर के बाहर स्वास्तिक बनाना से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसा करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

माता को अर्पित करें कौड़ी (Navratri 2021)

मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा को कौड़ी अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से माता प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि और वैभव का आशीर्वाद देती हैं।

Also Read: Benefits Of Using Iron Vessels, जानें क‍िन चीजों को लोहे के बर्तन में पकाना रहेगा सही और क्‍यों

माता के सामने जलाएं अखंड ज्योति (Navratri 2021)

नवरात्रि में माँ दुर्गा के सामने अखंड ज्योति जलाने का बहुत महत्व है। मान्यता है कि अखण्ड ज्योति जलाने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामाएं पूरी करती हैं।

माता को अर्पित करें लाल रंग के फूल (Navratri 2021)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ दुर्गा को लाल रंग अतिप्रिय है। माना जाता है कि मां दुर्गा को लाल रंग अतिप्रिय है। नवरात्रि पर माता को प्रसन्न करने के लिए माता रानी को लाल रंग के फूल, चुनरी आदि अर्पित करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता को कमल का फूल भी अतिप्रिय है इसलिए नवरात्रि में देवी दुर्गा को कमल का फूल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

Also Read: Vitamin E Capsule : आपकी सुंदरता में चार चांद देगा यह कैप्सूल

नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशती का पाठ (Navratri 2021)

मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर दुर्गा का सप्तशती का पाठ करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से माता प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मान्यताओं के अनुसार दुर्गा शप्तसती का पाठ बिना किसी त्रुटि के होना चाहिए इसलिए पाठ की समाप्ति पर माता रानी से अपनी भूल-चूक की माफी भी मांग लेनी चाहिए।

नौ दिन तक खिलाएं गाय को रोटी (Navratri 2021)

हिंदू धर्म में गाय को माँ का दर्जा दिया गया है। शास्त्रों में भी लिखा गया है कि गाय की सेवा करने से बहुत पुण्य मिलता है। कहा जाता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक रोटी खिलाने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन से सभी कष्ट समाप्त होते हैं।

Also Read : Health Tips आंख से दिल की बीमारी का पता लगाना हुआ आसान, रेटिना की स्कैनिंग बताएगी स्ट्रोक का जोखिम

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.