<

Endemic Species: 6 ऐसे जानवर जो भारत छोड़ कहीं नहीं पाए जाते

Rare Animals Found only India: आज हम ऐसे प्रजातियों के बारे में बात करने वाले हैं, जो केवल भारत में पाए जाते हैं.

Endemic Species of India: भारत विविधता का खजाना है, यहां हिमालय की चोटियों से लेकर दक्षिण तक अनगिनत अनोखी प्रजातियां मिलेगी. इस वजह से भारत उन देशों में  गिना जाता है, जहां कई ऐसे जीव पाए जाते हैं जो पूरी दुनिया में कहीं और नहीं मिलते. इन्हें स्थानिक प्रजातियां (endemic species) कहा जाता है.

6 जानवर जो भारत छोड़ कही नहीं दिखते

पृथ्वी के विकासक्रम में जब महाद्वीप अलग-अलग हुए, तब कई जीव-जन्तु अपने-अपने भूभाग में सीमित रह गए. यही कारण है कि आज कुछ प्रजातियां केवल एक ही देश या क्षेत्र में मिलती हैं. चीन का पांडा इसका उदाहरण है, और भारत का घड़ियाल भी. आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही 6 दुर्लभ और विशिष्ट प्रजातियों के बारे में, जो केवल यहीं पाई जाती हैं और देश की प्राकृतिक धरोहर मानी जाती हैं.

1. एशियाई शेर (Asiatic Lion)

एशियाई शेर भारत की शान हैं। पूरी दुनिया में इनकी एकमात्र जंगली आबादी गुजरात के गिर जंगलों में पाई जाती है. यह अफ्रीकी शेर से छोटे और पतले अयाल (mane) वाले होते हैं. शेरों का आहार मुख्य रूप से हिरण और जंगली सूअर हैं. शुष्क वन और घासभूमि इनका पसंदीदा निवास स्थान है.

2. पिग्मी हॉग (Pygmy Hog)

यह दुनिया का सबसे छोटा जंगली सुअर है, जो कि असम के  मानस राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती हैं. जिसकी ऊंचाई मात्र 25 सेंटीमीटर के आसपास होती है. छोटे पैरों और ठोस शरीर वाला यह जीव गंभीर रूप से संकटग्रस्त है. यह घास की जड़ों, कंदों और कीड़ों पर जीवित रहता है. असम के ऊँचे घास के मैदानों में ही इसकी मौजूदगी है.

3. नीलगिरि तहर (Nilgiri Tahr)

यह एक मजबूत और चट्टानों पर आसानी से चढ़ने वाला बकरा-नुमा जानवर है, जो तमिलनाडु और केरल की नीलगिरि पहाड़ियों पर पाई जाती है. घुमावदार सींग और भूरा-स्लेटी रंग इसका प्रमुख स्वरूप है. यह पहाड़ी घास और झाड़ियों पर निर्भर रहता है। आवास के नष्ट होने और शिकार की वजह से यह संकटग्रस्त श्रेणी में शामिल है.

4. संगाई हिरण (Sangai Deer)

संगाई हिरण को “मणिपुर का नृत्य करता हुआ हिरण” भी कहा जाता है, क्योंकि यह तैरते हुए घास के मैदान (फुमदी) पर चलते समय नृत्य जैसा प्रतीत होता है। यह केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, मणिपुर मे पाई जाती है,  पतले शरीर वाला यह दुर्लभ हिरण घास और जल पौधों पर निर्भर करता है. यह गंभीर रूप से संकटग्रस्त है और मणिपुर की सांस्कृतिक पहचान भी है.

5. कश्मीरी हिरण (हंगुल)

हंगुल भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाने वाले लाल हिरण की एकमात्र उप-प्रजाति है. यह दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान, जम्मू-कश्मीर में पाई जाती है.  इसके बड़े और आकर्षक सींग इसकी खास पहचान हैं. लाल-भूरे रंग का यह सुंदर हिरण घास, पत्तियों और झाड़ियों पर भोजन करता है. आवास खंडित होने के कारण इसकी संख्या तेजी से घट रही है.

6. मालाबार सिवेट (Malabar Civet)

यह एक दुर्लभ और रहस्यमयी स्तनपायी है, जिसका शरीर बिल्ली जैसा और पूँछ लंबी होती है। यह पश्चिमी घाट, केरल में पाया जाता है. गहरे रंग की फर पर धब्बे इसके स्वरूप को और विशिष्ट बनाते हैं. यह फल, छोटे स्तनधारी और पक्षियों का आहार करता है. माना जाता है कि आवास विनाश के कारण यह जंगली में लगभग विलुप्त हो चुका है.

–

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST