<

आखिर कौन है अट्टा मार्केट का मालिक? जिसे कभी कहा जाता था नोएडा का CP, जानिए

Noida Atta Market ka malik kaun: लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि आखिर इस मशहूर बाजार का मालिक कौन है. दरअसल, अट्टा मार्केट किसी एक व्यक्ति या संस्था के स्वामित्व में नहीं है। यहां की दुकानें प्राइवेट तौर पर खरीदी या किराए पर ली जाती हैं.

Noida Atta Market: नोएडा के सेक्टर-18 का नाम लेते ही सबसे पहले दिलो-दिमाग में अट्टा मार्केट का ख्याल आता है. आज भले ही यहां बड़े-बड़े मॉल्स खड़े हों, लेकिन लंबे समय तक अट्टा मार्केट ही लोगों की पहली पसंद रही. यही वजह है कि इसे कभी नोएडा का कनॉट प्लेस तो कभी मिनी सरोजिनी नगर कहते आए हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि नोएडा अट्टा मार्केट का मालिक कौन है या कौन था?

Vastu: अगर पूजा घर में हुई यह गड़बड़ी, तो नहीं मिलेगा कोई फल, लग जाएगा देव अपराध!

क्यों पड़ा अट्टा मार्केट नाम?

करीब 50 साल पहले यह बाजार एक साधारण गांव का हाट था, जहां गेहूं का आटा यानी अट्टा ज्यादा बिकता था. जिसके कारण लोग इसे इन नाम से जानने लगे. समय के साथ यहां कपड़े, बर्तन, ज्वैलरी, किराना और खाने-पीने की दुकानें खुलने लगीं. आज यहां 700 से ज्यादा दुकानें हैं, जिनमें कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, टैटू शॉप्स और रेस्तरां तक मौजूद हैं.

दिल्ली मेट्रो ने बदली पहचान

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन जब सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन तक पहुंची तो इसने बाजार को और पहचान दी. मेट्रो के एक ओर पुराना और रौनकभरा अट्टा है, तो दूसरी ओर बड़े-बड़े मॉल्स और ब्रांडेड आउटलेट्स. यह नजारा आज भी अट्टा की खासियत को और मजबूत करता है.

क्या अट्टा मार्केट का मालिक कोई है?

लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि आखिर इस मशहूर बाजार का मालिक कौन है. दरअसल, अट्टा मार्केट किसी एक व्यक्ति या संस्था के स्वामित्व में नहीं है। यहां की दुकानें प्राइवेट तौर पर खरीदी या किराए पर ली जाती हैं.

बाजार का मैनेजमेंट और विकास नोएडा अथॉरिटी के हाथ में है, जो उत्तर प्रदेश सरकार के तहत काम करती है. यही संस्था यहां की जमीन, दुकानें और नियम तय करती है। दुकानें आमतौर पर बोली यानी बिडिंग लगाकर दी जाती हैं. वहीं, रोजमर्रा की देखरेख और दुकानदारों से जुड़े मसलों को सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन संभालती है.

बदलते समय के साथ बदलाव

शुरुआती दौर में अट्टा युवाओं का हॉटस्पॉट माना जाता था, जहां कैफे और कपड़ों की दुकानें सबसे ज्यादा चलती थीं. लेकिन अब यहां फैमिली भीड़ ज्यादा दिखती है। कई कैफे की जगह ज्वैलरी शोरूम, आई केयर स्टोर और घरेलू जरूरतों की दुकानें खुल गई हैं.

दिल्ली के सीपी, जनपथ और सरोजिनी नगर से भी कई कारोबारी यहां अपना कारोबार शिफ्ट कर चुके हैं, क्योंकि यहां ग्राहकों की तादाद लगातार बनी रहती है. हालांकि फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों की वजह से अतिक्रमण भी बाजार में बड़ी समस्या है. समय बदल गया, भीड़ का अंदाज बदल गया लेकिन अट्टा मार्केट आज भी नोएडा की पहचान बना हुआ है.

चांदी के बाद अब सोने ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, बनाया All Time High रिकॉर्ड, कितनी हुई अब कीमत?

Ashish kumar Rai

Share
Published by
Ashish kumar Rai

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST