<

Ayushman Bharat Yojana दे रही है 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, इस तरह कार्ड बनवाकर उठाएं योजना का लाभ

केवल आयुष्मान कार्ड को बनवा लेने से आप इलाज को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं. अगर आप भी आयुष्मान योजना के बारे में नहीं जानते तो हम आपको इसके बारे मे विस्तार से पूरी जानकारी देंगे.

How to Apply Ayushman Card: खराब और असंतुलित लाइफस्टाइल के चलते बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. अस्पताल के खर्च के चलते कुछ लोग इलाज नहीं करा पाते हैं और इलाज से वंचित रहने के चलते उनकी बीमारी बढ़ जाती है. इसके चलते हर साल देश में सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है. इसे देखते हुए सरकार ने आयुष्मान योजना निकाली है, जिसके तहत लोग अपना इलाज किसी अच्छे अस्पताल में करा सकते हैं. लकिन, हममें से बहुत लोगों को अभी भी इस योजना के बारे में खास जानकारी नहीं है.

केवल आयुष्मान कार्ड को बनवा लेने से आप इलाज को लेकर निश्चिंत हो सकते हैं. अगर आप भी आयुष्मान योजना के बारे में नहीं जानते तो हम आपको इसके बारे मे विस्तार से पूरी जानकारी देंगे.  

क्या है आयुष्मान योजना?

आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार द्वारा निकाली गई एक स्कीम है, जिसके तहत आम या गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है. इस योजना के तहत लोगों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में मिलता है. इसमें केवल सरकारी अस्पताल ही नहीं बल्कि, प्राइवेट हॉस्पिटल में भी आप अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं. अगर आप इस योजना के बारे में और ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके लिए pmjay.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. 

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर फ्री बीमा लेना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके हैं. इस कार्ड को ऑनलाइन बनवाने के लिए आपको आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in या आयुष्मान ऐप पर जाना है. अब आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन कर लेना है. अब आपको अपने आधार नंबर डालकर अपने राज्य के लिए आवेदन करना है. अगर आप इस योजना के पात्र हैं तो फेस ऑथेंटिकेशन या फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके ई-केवाईसी करें. अब सबमिट करने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, अगर आप इस कार्ड को ऑफलाइन बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर विजिट कर सकते हैं. इसके लिए आप https://pmjay.gov.in/ पर भी आवेदन कर सके हैं. 

कौन सी बीमारियां होंगी कवर?

अगर आप आयुष्मान कार्ड के तहत अपना इलाज करवाते हैं तो ऐसे में 70 से ज्यादा बीमारियं जैसे सर्जिकल डिलीवरी, नी रिप्लेसमेंट, हार्ट डिजीज, किडनी से जुड़ी समस्याएं, प्रोस्टेट कैंसर और कोरोनरी आर्टरी बाईपास जैसी कई अन्य बीमारियां भी कवर होंगी. वहीं, कुछ स्वास्थ्य समस्याएं या बीमारियां ऐसी भी हैं, जो इस बीमारी के तहत कवर नहीं होंगी. जैसे डेंटल समस्याएं, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) योन संबंधी समस्याएं और कॉस्मेटिक सर्जरी की प्रक्रियाएं आदि.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Breast Cancer Pink Ribbon Connection: गुलाबी रिबन ही क्यों बना ब्रेस्ट कैंसर की पहचान? इसके पीछे की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

Breast Cancer Pink Ribbon Connection: अक्टूबर ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता का महीना है. गुलाबी रिबन की…

Last Updated: October 6, 2026 11:46:34 IST

Baseer Ali Girlfriend: प्यार था सच्चा, फिर भी क्यों पीछे हटे बशीर अली? हिंदू छोड़ इस्लाम अपनाने के लिए थी तैयार

Baseer Ali Girlfriend: बशीर अली ने अपने पुराने रिश्ते का खुलासा किया. उन्हें दूसरे धर्म…

Last Updated: October 6, 2026 11:11:23 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? आपके शहर का ताजा भाव देखकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 6 Oct 2026: आज चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: October 6, 2026 11:38:39 IST

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST