Pharaoh marriage: क्या आपने कभी फराओ के बारे में सुना है. बता दें कि प्राचीन मिस्र में, अलग-अलग राजवंशों के शासकों को 'फ़राओ' (Pharaohs) के नाम से जाना जाता था.जानकारी के मुताबिक यहां राजा और रानी अक्सर भाई-बहन होते थे.
weird egypt wedding
Pharaoh marriage: क्या आपने कभी फराओ के बारे में सुना है. बता दें कि प्राचीन मिस्र में, अलग-अलग राजवंशों के शासकों को ‘फ़राओ’ (Pharaohs) के नाम से जाना जाता था.जानकारी के मुताबिक यहां राजा और रानी अक्सर भाई-बहन होते थे. खास तौर पर, एक भाई और एक बहन. राजा खुद को देवता मानता था, और अपनी बहन-रानी को देवी. बता दें कि ऐसी शादियों को उनकी परंपरा का एक ज़रूरी हिस्सा माना जाता था. इतना ही नहीं इस प्रथा को उनके धर्म और उनके शासन, दोनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता था.
मिस्र में एक अनोखी परंपरा निभाई जाती थी. बता दें कि मिस्र में, इन शादियों के पीछे का मकसद रोमांटिक प्यार नहीं, बल्कि राजनीतिक सत्ता और पारिवारिक धन-संपत्ति को हमेशा के लिए सुरक्षित रखना होता था. जानकारी के मुताबिक मिस्र के शाही परिवार का मानना था कि भाई-बहनों के बीच शादी से उनके खून की शुद्धता बनी रहेगी और फ़राओ की सत्ता की वैधता हमेशा कायम रहेगी. साथ ही उनके धर्म और जाति के लोग तेजी से बढ़ेंगे. भाई-बहन की शादी के ऐसे उदाहरण सिर्फ़ मिस्र तक ही सीमित नहीं थे; इन्हें प्राचीन यूनान, जापान, हवाई और यूरोप के हैब्सबर्ग परिवारों में भी देखा जा सकता है. हालाँकि, ईसाई धर्म के संदर्भ में, इस प्रथा को अनैतिक माना जाता था. ये शादियाँ मुख्य रूप से सत्ता की राजनीति के कारण ही जारी रहीं.
मिस्र की पौराणिक कथाओं के मुताबिक, देवता ओसिरिस और देवी आइसिस भाई-बहन थे. आपस में शादी करने से उनके बेटे होरस का जन्म हुआ. जिसे फ़राओ का ही साक्षात रूप माना जाता था. इसी वजह से, शाही परिवार ने इस परंपरा को हमेशा से ही गहरा धार्मिक महत्व दिया और आगे तक कायम रखा. कई राजवंशों के राजाओं जैसे खुफ़ू, खाफ़्रे और मेनकाउरे ने अपनी ही बहनों से शादी की. नतीजतन, बाद के राजवंशों में यह प्रथा और भी ज़्यादा प्रचलित हो गई. इसका सबसे मशहूर उदाहरण तुतनखामुन का है, जिसने अपनी बहन अंखेसेनमुन से शादी की थी.
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…