LPG Cylinder: अब भी कहीं न कहीं मध्य-पूर्व में तनाव कम नहीं हुआ है. और अमेरिका-ईरान के बीच टकराव की स्थति जारी है. साथ ही आपको बता दें कि LPG सिलेंडरों की बुकिंग में अचानक तेज़ी देखी गई है. इसके जवाब में, केंद्र सरकार ने इस बात को साफ कहा है कि देश में कुकिंग गैस की कोई कमी नहीं है, और लोगों को घबराने या सिलेंडर बुक करने की जल्दबाजी करने की कोई ज़रूरत नहीं है. साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि, हाल ही में LPG बुकिंग बढ़कर लगभग 7.57 मिलियन प्रतिदिन हो गई है, जबकि पहले इसका दैनिक औसत लगभग 5.57 मिलियन था. ऐसे में अब हम आपको ये बताने वाले हैं कि क्या एक ही नाम पर PNG और LPG कनेक्शन मिल सकता है या नहीं?
क्या एक ही नाम पर मिल सकते हैं दोनों कनेक्शन?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज से कुछ समय पहले, सरकार ने अपने नियमों में कई अहम बदलाव किए जो आम जनता की जिंदगी से काफी जुड़े हुए थे, जिससे अब उपभोक्ता एक ही घर में LPG और PNG दोनों कनेक्शन रख सकते हैं. बता दें कि, ऐसे उपभोक्ताओं को अपने LPG सिलेंडर बाज़ार दरों पर खरीदने होंगे. यानी वो किसी भी सब्सिडी के हकदार नहीं होंगे. पुराने नियमों में कुछ ऐसा था कि जिन घरों में PNG कनेक्शन लगवाया जाता था, उन्हें अपना मौजूदा LPG कनेक्शन वापस करना पड़ता था. सिर्फ यही नहीं बल्कि गैस वितरण कंपनियाँ उपभोक्ताओं से एक लिखित वादा लेती थीं कि वो अपना LPG कनेक्शन वापस कर देंगे. लेकिन, नियमों में बाद में किए गए बदलावों की वजह से ही अब दोनों कनेक्शन एक साथ रखना आसान हो गया है.
Diesel Price Hike Today: बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट नोट करें देश के शहरों में ताजा रेट्स
जानें क्या है PNG कनेक्शन?
बता दें कि PNG का अर्थ है Piped Natural Gas. ये एक ऐसी सुविधा है जिसकी वजह से प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों के नेटवर्क के माध्यम से सीधे घरों तक पहुंच सकती है. इस सुविधा के कारण लोगों को हर रोज़ होने वाली संमस्याओं से समाधान मिल सकता है. बता दें कि इससे बार-बार गैस सिलेंडर बदलने की दिक्क्त खत्म हो जाती है, इतना ही नहीं और इसे LPG की तुलना में काफी हद तक सुरक्षित और सस्ता विकल्प भी माना जाता है. घरेलू कामों के लिए, इसका इस्तेमाल खाना पकाने और गैस गीज़र के ज़रिए पानी गर्म करने के लिए भी किया जाता है.