<

आसान भाषा में समझें CV और Resume में अंतर, नौकरी के लिए दस्तावेज भेजने में फिर नहीं होगी गलती

CV vs Resume For Job: क्या आप जानते है कि CV और Resume में क्या अंतर होता है? यदि नहीं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

Difference Between CV Resume: जब भी नौकरी की तलाश होती है, अक्सर यह सुनने को मिलता है कि अपना Resume भेजो या  CV अपडेट कर लो. पहली नज़र में ये दोनों शब्द एक जैसे लगते हैं, लेकिन असलियत में इनका उपयोग और उद्देश्य अलग-अलग होता है. अगर आप यह नहीं जानते कि कब CV भेजना है और कब Resume, तो हो सकता है कि आपकी मेहनत का असर नियोक्ता तक सही तरीके से न पहुंचे। आइए, आसान भाषा में समझे कि CV और Resume में क्या अंतर है और इन्हें कब उपयोग करना चाहिए?

क्या  होता है CV? (What is CV?)

CV का पूरा नाम Curriculum Vitae है, जिसका मतलब होता है जीवन परिचय. यह एक विस्तृत दस्तावेज़ होता है जिसमें आपकी शिक्षा, शोध कार्य, प्रकाशन, प्रस्तुतियां, पुरस्कार और पेशेवर यात्रा का गहन विवरण शामिल होता है. इसकी लंबाई तय नहीं होती, यह 2 पेजों से लेकर 10 पेजों तक हो सकता है, खासकर अगर आपके पास लंबा शोध या अकादमिक अनुभव हो. ज्यादातर इसे academic, शोध, मेडिकल और शैक्षिक संस्थानों में आवेदन करने के लिए उपयोग किया जाता है.

क्या होता है Resume? (What is Resume)

Resume एक संक्षिप्त और सटीक दस्तावेज़ होता है, जिसका उद्देश्य नियोक्ता को आपके बारे में पहला प्रभाव देना होता है. आमतौर पर Resume 1 से 2 पेजों का होता है. इसमें आपकी हाल की नौकरी का अनुभव, प्रमुख स्किल्स, और संबंधित उपलब्धियां शामिल होती हैं. इसे हमेशा नौकरी की आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमाइज किया जाता है ताकि यह उस पद के लिए उपयुक्त दिखे. Resume  खासतौर पर कॉर्पोरेट जॉब्स, IT, मार्केटिंग, फाइनेंस और अन्य प्राइवेट सेक्टर में ज्यादा उपयोग किया जाता है.

क्या होता हैं दोनों में अंतर?  (Difference Between Resume and CV)

Resume का उद्देश्य है आपकी जॉब से जुड़ी स्किल्स और अनुभव को हाइलाइट करना, वहीं CV का उद्देश्य है आपकी पूरी शैक्षणिक और पेशेवर यात्रा को विस्तार से बताना. Resume में हाल का अनुभव, स्किल्स और उपलब्धियां प्रमुख रहती हैं, तो CV में शोध पत्र, प्रकाशन, प्रस्तुतियां, कॉन्फ्रेंस और अकादमिक उपलब्धियां शामिल होती हैं. Resume को हर नौकरी की आवश्यकता के अनुसार बदला जा सकता है लेकिन CV अपेक्षाकृत स्थिर रहता है और इसमें बार-बार बदलाव की आवश्यकता नहीं होती. Resume का डिज़ाइन सरल, आकर्षक और आधुनिक होता है ताकि नियोक्ता पर तुरंत प्रभाव पड़े वहीं CV अधिक औपचारिक और पारंपरिक प्रारूप में तैयार किया जाता है.

 
 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST